फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः जम्मू-कश्मीर में आज बारिश के आसार, पर्वतीय इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

Tue, 05 Nov 2019 01:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Nov 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Snowfall may occur in hilly areas and it may rain in Jammu Kashmir today
लद्दाख

राज्य में अगले 48 घंटे (मंगलवार-बुधवार) में मौसम बदल सकता है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर कई इलाकों में बारिश के साथ लद्दाख सहित राज्य के विभिन्न पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।


 

Snowfall may occur in hilly areas and it may rain in Jammu Kashmir today
गुलमर्ग का मौसम - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। जम्मू के अधिकतर जिलों में दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 70-80 के बीच चल रहा है। अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य है। इस बीच न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा।

 

Snowfall may occur in hilly areas and it may rain in Jammu Kashmir today
लेह

गौरतलब है कि घाटी में गत दिवस हुई बर्फबारी के बाद ठंडक बढ़ी है। वहां अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री के आसपास या थोड़ा ऊपर है। ताजा बारिश और बर्फबारी की स्थिति में सर्दी और बढ़ेगी। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall may occur in hilly areas and it may rain in Jammu Kashmir today
पटनीटॉप - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम से हुई। लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 75 रहने से उमस का भी अहसास हुआ। पारे में थोड़ी गिरावट से बाजारों में खरीदारों की चहल पहल बढ़ी है।

 

विज्ञापन
Snowfall may occur in hilly areas and it may rain in Jammu Kashmir today
पटनीटॉप - फोटो : अमर उजाला

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन यहां भी दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 72 रहा। तपिश का अधिक अहसास न होने से वैष्णो देवी के यात्री दिन में भी पैदल यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed