फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीडीपी में मची कलह से चिंतित हैं महबूबा मुफ्ती, 'आश्वासन के दस दिन' में निकलेगा घमासान का हल?

Sat, 16 Jan 2021 05:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 16 Jan 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti is worried about the ruckus in the PDP, jammu kashmir news
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

पीडीपी की जम्मू संभाग इकाई में अंतर कलह बढ़ गई है। शुक्रवार को महासचिव एवं पूर्व एमएलसी सुरेंद्र चौधरी द्वारा नए पदाधिकारियों के सम्मान के लिए बुलाई गई बैठक में पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को पत्र लिखने वाले नेता नदारद रहे। सूत्रों के अनुसार जम्मू संभागीय इकाई में चल रहे घमासान से पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती चिंतित हैं।


 

Mehbooba Mufti is worried about the ruckus in the PDP, jammu kashmir news
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

पार्टी कार्यालय में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ग्रामीण केके शर्मा, जिलाध्यक्ष जम्मू शहरी राजीव कुमार नीटू, युवा इकाई के उपाध्यक्ष रजत गुप्ता, सचिव सचिन भगत को प्रदेश महासचिव सुरेंद्र चौधरी ने सम्मानित किया। चौधरी ने नए पदाधिकारियों व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं से अपील की कि वह समाज में आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्र्द को बढ़ाने का काम करें।


 
Mehbooba Mufti is worried about the ruckus in the PDP, jammu kashmir news
महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
एक और संस्थापक सदस्य सुखविंदर सिंह ने दिया इस्तीफा

पीडीपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल सुखविंदर सिंह ने शुक्रवार को पीडीपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को लिखे पत्र में उन्होंने जम्मू संभाग इकाई में वरिष्ठ नेताओं से हो रहे बुरे व्यवहार को अपने इस्तीफे की वजह बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mehbooba Mufti is worried about the ruckus in the PDP, jammu kashmir news
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI

सुखविंदर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी संस्थापक सदस्य मुफ्ती मोहम्मद सईद के करीबी रहे हैं। 1990 में उन्होंने जनता दल से इस्तीफा दे दिया था और मुफ्ती सईद के साथ कांग्रेस में शामिल हुए थे। मुफ्ती सईद की तरफ से पीडीपी की स्थापना के साथ ही सुखविंदर सिंह भी पीडीपी में शामिल हो गए और अब तक पार्टी से जुड़े रहे।


 
विज्ञापन
Mehbooba Mufti is worried about the ruckus in the PDP, jammu kashmir news
महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
घटनाक्रम से महबूबा मुफ्ती चिंतित

पीडीपी सूत्रों के अनुसार जम्मू संभागीय इकाई में चल रहे घमासान से पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती चिंतित हैं। शुक्रवार को नाराज गुट पार्टी कार्यालय में जाकर महासचिव सुरेंद्र चौधरी के खिलाफ नारेबाजी करने वाला था, लेकिन महबूबा मुफ्ती को इसकी भनक लग गई और उन्होंने श्रीनगर से फोन कर नाराज नेताओं को ऐसा न करने के लिए कहा और दस दिनों के भीतर जम्मू संभागीय इकाई में चल रहे घमासान का हल करने का आश्वासन भी दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed