{"_id":"5f8458c58ebc3e91b6410808","slug":"mata-vaishno-devi-yatra-2020-there-is-no-restriction-on-the-number-of-visitors-from-outside-states","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी: 15 से रोजाना 7 हजार श्रद्धालु कर सकेंगे के दर्शन, स्थानीय और दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं की संख्या सीमा हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी: 15 से रोजाना 7 हजार श्रद्धालु कर सकेंगे के दर्शन, स्थानीय और दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं की संख्या सीमा हटाई
Mon, 12 Oct 2020 06:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 12 Oct 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
vaishno devi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए दैनिक श्रद्धालुओं की संख्या 15 अक्तूबर से सात हजार हो जाएगी। अनलॉक 5.0 की गाइडलाइन के तहत श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने प्रदेश कार्यकारी समिति से अनुमति लेकर व्यवस्था शुरू करने की तैयारी कर ली है। खास बात है कि रोजाना के लिए निर्धारित सात हजार श्रद्धालुओं की संख्या में अब स्थानीय और दूसरे राज्यों के लिए कोई सीमा नहीं है।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में प्रतिदिन चार हजार श्रद्धालु ही दर्शन कर सकते हैं, जिनमें दूसरे राज्यों के लिए अधिकतम एक हजार का कोटा निर्धारित है। अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने वाले पहले सात हजार श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति मिल जाएगी। दर्शनार्थियों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी।
वैष्णो देवी
नवरात्र पर शतचंडी महायज्ञ फूलों से सजेगा मां का भवन
नवरात्र पर्व पर देश-दुनिया से मां वैष्णो के दरबार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस बार सीमित जरूर रहेगी, लेकिन अनुष्ठान और भवन की सजावट में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। श्राइन बोर्ड ने रंग बिरंगे फूलों की खास वैराइटी के आर्डर दे दिए हैं। भवन को भव्य रूप दिया जाएगा।
नवरात्र पर्व पर देश-दुनिया से मां वैष्णो के दरबार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस बार सीमित जरूर रहेगी, लेकिन अनुष्ठान और भवन की सजावट में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। श्राइन बोर्ड ने रंग बिरंगे फूलों की खास वैराइटी के आर्डर दे दिए हैं। भवन को भव्य रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि विशेष पूजा और अटका आरती की व्यवस्था की गई है। नवरात्र पर्व के दौरान शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसकी पूर्णाहुति महानवमी पर दी जाएगी। इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिसे श्रद्धालु घरों में बैठकर भी देख सकेंगे। भवन परिसर की विशेष सजावट के लिए कई खास प्रजातियों के फूल मंगवाए जा रहे हैं। माता के स्वरूपों को भी विशेष रूप से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवा मिलेगी
श्रद्धालुओं के लिए घोड़ा, पिट्ठू और पालकी की सुविधा बहाल होगी। वर्तमान में बैटरी कार, रोपवे और हेलिकॉप्टर सेवा जारी है। ताराकोट मार्ग और साझीछत पर स्थित प्रसाद केंद्र पर निशुल्क भोजन सेवा को शुरू कर दिया गया है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए श्राइन बोर्ड ने जम्मू, कटड़ा सहित अन्य सभी यात्री भवन खोल दिए हैं।