जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के रामबाग इलाके के बारजुल्ला में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो आतंकियों को घेरकर मार गिराया।
2 of 10
BARZULLA ENCOUNTER
- फोटो : बासित जरगर
मारे गए आतंकियों में से एक पाकिस्तानी आतंकी सैफुल्लाह भी शामिल है, जिसका नाम सीआरपीएफ हमले में भी सामने आया था।
3 of 10
BARZULLA ENCOUNTER
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पिछले पांच दिनों में सुरक्षाबलों द्वारा चलाया गया यह चौथा सफल ऑपरेशन है। उन्होंने बताया कि आज के ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर सैफुल्लाह को मार गिराया गया है।
4 of 10
BARZULLA ENCOUNTER
- फोटो : बासित जरगर
वह बडगाम, पुलवामा और नौगाम में हुए हमलों में शामिल था। सुरक्षाबलों ने सैफुल्लाह समेत दो आतंकियों को सुबह से ही घेरकर रखा था और ऑपरेशन को अंजाम दे रहे थे।
5 of 10
BARZULLA ENCOUNTER
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने पहले ही बताया था कि एक पाकिस्तानी और एक स्थानीय आतंकी को सुरक्षाबलों ने घेरा है। पाकिस्तानी आतंकी की पहचान सैफुल्लाह के रूप में की गई थी।