फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपबीती: कुछ मिनट पहले ही टाली थी भगदड़, दूसरी बार हाथ से निकल गए हालात, चेता रही थी पुलिस, लेकिन...

Sun, 02 Jan 2022 09:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Jan 2022 09:22 AM IST
विज्ञापन
Mata Vaishno Devi Bhawan in Katra incident Witnesses of the stampede narrated the ordeal see photos
vaishno devi incident - फोटो : अमर उजाला
माता वैष्णो देवी के दरबार में नए साल पर रात करीब 2.15 बजे भारी भीड़ के बीच मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश और दिल्ली के हैं। यह हादसा गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। हादसे के बाद लगभग तीन घंटे तक यात्रा को रोक दिया गया। सुबह छह बजे के बाद श्रद्धालुओं को भवन के लिए रवाना किया गया। हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 12-12 लाख एवं घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर शोक जताया है। वहीं, भगदड़ के समय मौके पर मौजूद लोगों ने श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के इंतजामों और भवन के पास भीड़ नियंत्रण के लिए व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। 
Mata Vaishno Devi Bhawan in Katra incident Witnesses of the stampede narrated the ordeal see photos
वैष्णो देवी यात्रा की भीड़ के बारे में जानकारी देने वाले - फोटो : अमर उजाला
भगदड़ में बाल-बाल बचे एक व्यक्ति ने कहा कि वे दस लोगों के साथ यात्रा के लिए आए थे। रात को ऐसे ही हालत भगदड़ से पहले भी बने थे, लेकिन ऐन मौके पर स्थिति संभाल ली गई। दूसरी बार भीड़ ऐसी बेकाबू हुई कि उसे संभालना किसी के बस में नहीं रहा। एक श्रद्धालु ने कहा कि वह पहले भी यात्रा कर चुके हैं लेकिन इतनी भीड़ इससे पहले कभी नहीं देखी।
 
Mata Vaishno Devi Bhawan in Katra incident Witnesses of the stampede narrated the ordeal see photos
वैष्णो देवी में हादसे के बाद प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
चेता रही थी पुलिस, यहीं रुक जाओ, मच सकती है भगदड़  
ग्वालियर के प्रेम सिंह ने कहा कि यात्रा मार्ग पर कोविड गाइडलाइन का कहीं पालन नजर नहीं आया। बिना मास्क के पहुंचे हजारों लोग भवन के पास इस कदर उमड़े कि पुलिस ने भी हाथ खड़े कर दिए। पुलिस कर्मी लोगों से कह रहे थे, आगे मत बढ़ो, यहीं रुक जाओ। भदगड़ मच सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mata Vaishno Devi Bhawan in Katra incident Witnesses of the stampede narrated the ordeal see photos
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : ANI
कुछ युवाओं के बीच कहासुनी के कारण हुई भगदड़: डीजीपी
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि कुछ युवाओं के बीच मामूली कहासुनी के कारण वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति बनी, जिसमें दुर्भाग्य से 12 लोगों की मौत हो गई। घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस एवं अन्य अधिकारियों ने स्थिति पर समय रहते काबू पा लिया।
विज्ञापन
Mata Vaishno Devi Bhawan in Katra incident Witnesses of the stampede narrated the ordeal see photos
वैष्णो देवी भवन में हादसा - फोटो : एएनआई
घटनास्थल से मिली सूचना के अनुसार कुछ युवा लड़कों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और कुछ ही सेकेंड के भीतर भगदड़ मच गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने त्वरित प्रतिक्रिया दी और भीड़ में व्यवस्था तुरंत बहाल कर ली गई लेकिन उस वक्त तक नुकसान हो चुका था। 16 घायलों को फौरन पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed