{"_id":"5d7b7d6b8ebc3e93b85d12e7","slug":"market-intervention-scheme-for-apples-in-srinagar-kashmiri-apple-images","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरेंः यूं ही नहीं दुनिया को भाता कश्मीरी सेब, घाटी को दुल्हन की तरह सजाता भी है यह फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरेंः यूं ही नहीं दुनिया को भाता कश्मीरी सेब, घाटी को दुल्हन की तरह सजाता भी है यह फल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 13 Sep 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीरी सेब
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर के सेब की बात ही अलग है। स्वाद ऐसा कि खाते ही तबियत खुश हो जाए। स्वाद के साथ ही इसकी बड़ी खासियत यह भी है कि ये घाटी की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। इन दिनों घाटी में सेब की फसल तैयार हो चुकी है। बागान से कई किलोमीटर दूर से आती सेब की महक आपको अपने पास आने के लिए मजबूर कर देगी। अपने अलग स्वाद की वजह कश्मीरी सेब की दुनियाभर में मांग है।
2 of 5
कश्मीरी सेब
- फोटो : बासित जरगर
वहीं जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गुरुवार को राज्य में सेब बागवानों को उनकी फसल की उचित कीमत दिलाने के लिए मार्किट इंटरवेंशन स्कीम की श्रीनगर से शुरुआत की। इस योजना के तहत बागवानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सकेगा और कश्मीर के सेब देश के सभी क्षेत्रों में सही समय पर पहुंच सकेंगे।
3 of 5
कश्मीरी सेब
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने बताया कि राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर में सेब के लिए पहली बार समर्थन मूल्य आधारित खरीद प्रणाली शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कश्मीरी सेब
- फोटो : बासित जरगर
आपको बता दें कि घाटी के सेब की खुशबू और मिठास इस बार भी देश के आम लोगों की पहुंच में होगी। सरकार ने जम्मू-कश्मीर से सेब की सीधी खरीद करने का फैसला किया है। साथ ही सेब उत्पादकों को उनका भुगतान बैंक खाते के जरिये करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
5 of 5
कश्मीरी सेब
- फोटो : बासित जरगर
राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त किए जाने के बाद उत्पन्न हालात के बीच राज्य प्रशासन ने कश्मीरी सेब को देशभर की मंडियों में पहुंचाने के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। इसके तहत दक्षिणी और उत्तरी कश्मीर में मंडियों में ट्रांसपोर्टेशन तथा अन्य संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।