फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी पर भारी लॉकडाउन की पाबंदियां, हिमाचल से आया दूल्हा बिना दुल्हन के लौटा

Tue, 12 May 2020 03:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 12 May 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
lockdown restrictions Heavy on marriage, groom from Himachal returned without bride
हिमाचल से आया दूल्हा बिना दूल्हन के लौटा - फोटो : अमर उजाला

एक पिता का अरमान होता है कि बेटी को घर आंगन से शादी के बाद विदा करे। लेकिन पल्ली मोड़ का एक अभागा पिता ऐसा नहीं कर पाया। लॉकडाउन के बीच पहुंचा दूल्हा जहां प्रदेश में दाखिल नहीं हो सका वहीं बेटी को लखनपुर न भेजने के चलते दूल्हा बिन दुल्हन लिए ही घर लौट गया।

lockdown restrictions Heavy on marriage, groom from Himachal returned without bride
हिमाचल से आया दूल्हा बिना दूल्हन के लौटा - फोटो : अमर उजाला

मामला लखनपुर का है जहां सुबह हिमाचल से प्रवीण कुमार शादी रचाने पहुंचा था। बाकायदा उसने एसडीएम से अनुमति ली। इधर, शादी समारोह को लेकर लड़की के परिवार ने भी स्थानीय प्रशासन से अनुमति ली थी लेकिन लॉकडाउन की पाबंदियां शादी पर भारी पड़ गईं।

lockdown restrictions Heavy on marriage, groom from Himachal returned without bride
हिमाचल से आया दूल्हा बिना दूल्हन के लौटा - फोटो : अमर उजाला

दूल्हे को प्रशासन ने प्रदेश में दाखिल नहीं होने की अनुमति दी और पूर्व के ही मामलों की तरह दुल्हन को यहीं बुलाकर शादी रचाने का विकल्प दिया। लेकिन दुल्हन के पिता ने कहा कि बेटी को वो यूं सड़क पर से विदा नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown restrictions Heavy on marriage, groom from Himachal returned without bride
हिमाचल से आया दूल्हा बिना दुल्हन के लौटा - फोटो : अमर उजाला

दूल्हे को विकल्प दिया गया कि वो सैंपलिंग करवाए और रिपोर्ट आने के बाद ही प्रदेश में दाखिल हो सकेगा। जिसके बाद दूल्हा भी नाराज हो गया। तीन घंटे से अधिक इंतजार करने के बाद वापस लौट गया।

विज्ञापन
lockdown restrictions Heavy on marriage, groom from Himachal returned without bride
लखनपुर में ही दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा - फोटो : अमर उजाला

उधर, दूसरे मामले में पंजाब के तारागढ़ से चक देसा सिंह कठुआ की ओर आए दूल्हे ने लखनपुर में ही दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। लड़की के परिवार की ओर से आए पांच सदस्यों ने यहीं लड़के को शगुन भी दिया। जयमाला की रस्म भी पूरी करवाई गई जिसके बाद दुल्हन को लेकर वापस चला गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed