जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला सामने आने के बाद से प्रशासन और भी सख्त हो गया है। श्रीनगर में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी धर्मों के पूजा स्थलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी लोगों से इस आदेश का पालन करने की बात कही है।
2 of 8
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : बासित जरगर
सभी से अपने-अपने घरों में रहकर ही पांचों वक्त की नमाज पढ़ने की अपील की गई है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि बहुत आवश्यक कार्य से ही घरों से बाहर निकलें। वहीं घरों से बाहर निकलने वालों के आईडी कार्ड देखने के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।
3 of 8
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : बासित जरगर
सुरक्षाकर्मी हर चौक-चौराहे पर मुस्तैद हैं। लॉकडाउन के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए श्रीनगर प्रशासन ने पीडीएस राशन की होम डिलीवरी करने का फैसला किया है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि सरकारी आदेशों का पालन करें। बावजूद इसके कई लोग ऐसे भी दिखे जो सड़कों पर घूम रहे थे। ऐसे लोगों को पुलिस ने दंडित भी किया। साथ ही दोबारा ऐसा न करने की सलाह देते हुए छोड़ा।
4 of 8
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : बासित जरगर
मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में कुल संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है। गुरुवार को कश्मीर संभाग में कोरोना वायरस से पहली मौत की खबर आई थी। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती और भी बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह भी प्रदेश की सड़कें बिल्कुल सुनसान नजर आईं। वहीं बारिश के चलते जो इक्का-दुक्का लोग सड़कों पर दिख भी रहे थे उनकी भी संख्या ना के बराबर है।
5 of 8
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : बासित जरगर
ये प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी। इसके अलावा लोगों की समस्याओं के निपटारे के लिए जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं।