फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे इस्राइल में बदल गया लेह, ऐसी दीवानगी तो देखी ही न होगी, तस्वीरें देख कहेंगे..अरे! गजब

Sat, 31 Aug 2019 12:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/लेह Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 31 Aug 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
Leh Ladakh Trip Best Season, how to reach leh ladakh by train, places to visit in ladakh
लद्दाख

कश्मीर में बंद के चलते पर्यटकों ने लेह की तरफ रुख कर दिया है। इनमें सबसे ज्यादा इस्राइल के पर्यटक हैं। लेह की गलियां, होटल, रेस्तरां, मॉनेस्टरी इस समय गुलजार हैं। लेह की गलियां, होटल, रेस्तरां, मॉनेस्टरी इस समय गुलजार हैं। हर तरफ इस्राइल के पर्यटकों का हुजूम है। इस समय लेह का मंजर ऐसा है कि हर जगह लोग लद्दाखी और हिब्रू बोलते सुनाई दे रहे हैं। कश्मीर में बंद के चलते इस्राइल के पर्यटकों को अपनी कश्मीर यात्रा रद्द करनी पड़ी। इनके आने से लेह छोटे इस्राइल में बदल गया है।

Leh Ladakh Trip Best Season, how to reach leh ladakh by train, places to visit in ladakh
लद्दाख

इस्राइल से पति नताई होड के साथ आई ऐलत होड ने बताया कि वे भारत घूमने आए थे। उन्हें कश्मीर जाना था, लेकिन वहां के हालात के चलते प्लान बदलना पड़ा। ऐलत ने बताया कि जिस होटल में वो ठहरे हैं वहां चार-पांच भारतीय पर्यटकों को छोड़कर सभी इस्राइल के रहने वाले हैं। एक होटल के मैनेजर स्टेनजिन नामजांग ने बताया कि हमारे पास 13 कमरे हैं और उनमें से चार-पांच को छोड़कर सभी कमरे इस्राइल के पर्यटकों ने बुक करवाए हैं। लेह के हर होटल में ऐसा ही मंजर है।

Leh Ladakh Trip Best Season, how to reach leh ladakh by train, places to visit in ladakh
लद्दाख

ऐलत ने बताया कि हमारे देश में देखने लायक जॉर्डन नदी और डेड सी है लेकिन हमें लद्दाख पसंद है। खासतौर पर इसके सूखे, भूरे पहाड़। नताई ने बताया कि हम यहां साइकलिंग करते हैं और पहाड़ों की सुंदरता को निहारते हैं। भारत में घूमना काफी सस्ता है। लेह में बहुत सी दुकानों में कोसार खाना भी परोसा जा रहा है। इजराइली अभिनेता ऐली दुरहम अपनी पत्नी हेगिड ग्रीनस्टीन के साथ यहां पहुंचे हैं। ऐली ने बताया कि यहां आकर ऐसा लग रहा है कि जैसे हम यरूशलम में हैं। लेह छोटे इस्राइल जैसा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Leh Ladakh Trip Best Season, how to reach leh ladakh by train, places to visit in ladakh
लद्दाख
इस्राइल से आए शेरोन ने बताया कि उनके देश के लोग हर साल गर्मियों में यहां घूमने आते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे देश में हर व्यक्ति को कुछ साल आर्मी में नौकरी करना जरूरी है। मैंने अपनी नौकरी पिछले साल पूरी की और घूमने भारत आ गया। शेरोन अपने दोस्त आरएल वीटज के साथ लेह घूमने आए हैं। इसके बाद वे नुभरा घाटी गए।

 
विज्ञापन
Leh Ladakh Trip Best Season, how to reach leh ladakh by train, places to visit in ladakh
लद्दाख
उन्होंने बताया कि यहां पर इतने सारे इस्राइल के पर्यटकों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं अभी भी इस्राइल में ही हूं। न्यूजीलैंड से अपने दोस्त के साथ आए डेव फ्लेमिंग ने बताया कि लेह में हर जगह इस्राइल के ही लोग दिख रहे हैं। लेह छोटे इस्राइल में बदल गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed