फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: इस झरने में नहाने से बांझ महिलाएं हो जाती हैं गर्भवती, दूर-दूर से यहां आते हैं लोग

Mon, 16 Jul 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 16 Jul 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
landslide hits in sehar baba waterfall jammu kashmir people have Religious beliefs here
जम्मू के रियासी के सियाड बाबा धार्मिक स्थल पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दोपहर यहां भूस्खलन होने से दर्जनों लोग इसके मलबे में दब गए। इस घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की माने तो घायलों और मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

 
यह है इस जगह को लेकर मान्यता
रियासी जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सियाड बाबा धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है, स्थानीय लोग यहां पूजन आदि के लिए आते हैं। लोगों की मान्यता है कि यहां गिरने वाले झरने का पानी कई वर्ष पूर्व दूध की तरह होता था। समय के साथ पानी का रंग अपने सही रूप में आ गया।
landslide hits in sehar baba waterfall jammu kashmir people have Religious beliefs here
पिकनिक मानाने आते हैं लोग
रविवार को हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों का कहना था कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों को इस स्थान की महत्ता के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। लोग पिकनिक मनाने को आते हैं इस दौरान इस स्थान पर मीट व शराब का सेवन करना भी आम बात हो गई है, जिस पर कोई नकेल नहीं कसी जा रही है।
 

 
landslide hits in sehar baba waterfall jammu kashmir people have Religious beliefs here
झरने में नहाने से बांझ महिलाएं हो जाती हैं गर्भवती
आसपास के क्षेत्र के लोग मानते हैं कि लगभग छह सौ फीट ऊंचाई से बहने वाले झरने के नीचे नहाने से बांझ औरतें गर्भवती होती हैं। इसके अलावा शरीर में होने वाले चर्म रोगों व बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। यह स्थान लोगों के आस्था का केंद्र है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
landslide hits in sehar baba waterfall jammu kashmir people have Religious beliefs here
झरने में उतरने पर लगनी चाहिए रोक
लोगों के लिए यह स्थान गर्मी से छुटकारा पाने का स्थान बन गया है। हादसे के बाद लोगों ने कहा कि प्रशासन व सरकार को इस हादसे के बाद सबक लेते हुए प्राकृतिक झरने के नीचे नहाने पर पूरी तरह से रोक लगा देनी चाहिए। सिर्फ वही इसके नीचे जाकर नहा सकें जिसको इसकी महत्ता की जानकारी हो। नहाने के लिए एक स्थान बहने वाले झरने से थोड़ी दूरी पर बनाया जाए ताकि धार्मिक स्थल की आस्था बनी रहे।
विज्ञापन
landslide hits in sehar baba waterfall jammu kashmir people have Religious beliefs here
इस जगह से खिसकी थी चट्टान
तीन साल पहले भी गिर चुकी है चट्टान
पिछले कुछ वर्ष के दौरान इसे पर्यटन स्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। हाल में तीन वर्ष पहले भी पहाड़ी का बड़ा सा हिस्सा आ गिरा था, जिसमें वहां पर बना मंदिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। बाद में नए मंदिर का निर्माण किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed