फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए, सीआरपीएफ ने कुछ इस तरह दिया अनंतनाग हमले में शहीद हुए दो जवानों को श्रद्धांजलि

Fri, 13 Jul 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 13 Jul 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
CRPF paid tribute to the two soldiers who were martyred in Anantnag attack jammu and kashmir
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार सुबह आतंकियों द्वारा सीआरपीएफ पर किए गए हमले में शहीद हुए दो जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। श्रीनगर में शुक्रवार शाम दोनों शहीद जवानों को सीआरपीएफ कैंप में सीआरपीएफ, सेना और पुलिस के अधिकारीयों सहित जिला प्रशासन के अधिकारीयों ने श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद उनके पार्थिक शरीर को उनके घर की ओर अंतिम यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया।

आतंकियों ने कुछ इस तरह किया था हमला

CRPF paid tribute to the two soldiers who were martyred in Anantnag attack jammu and kashmir
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार जिले के अच्छाबल इलाके में शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे एक गाड़ी में सवार आतंकियों ने इलाके में तैनात सीआरपीएफ की 96/डी बटालियन के जवानो पर ताबड़तोड़ फाइरिंग की जिसके नतीजे में 3 सीआरपीएफ के जवान और एक स्थानीय दुकानदार घायल हो गया। 

यह जांबाज हुए हैं शहीद, साथियों ने नम आंखों से करी विदाई

CRPF paid tribute to the two soldiers who were martyred in Anantnag attack jammu and kashmir
a - फोटो : अमर उजाला
सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जया गया जहां गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ के एएसआई एमएल मीना ने दम तोड़ दिया। जबकि बाकी के 2 घायल जवानो को सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में संदीप सिंह यादव नामी एक अन्य जवान ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
CRPF paid tribute to the two soldiers who were martyred in Anantnag attack jammu and kashmir
a - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि इस हमले में एक स्थानीय दुकानदार भी घायल हुआ जिसकी शिनाख्त गुलाम रसूल के तौर पर हुई है। इस बीच घटना के तुरंत बाद आस-पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस आतंकी संगठन ने ली जवानों पर हमले की ज़िम्मेदारी

CRPF paid tribute to the two soldiers who were martyred in Anantnag attack jammu and kashmir
- फोटो : अमर उजाला
हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। आतंकी संगठन के प्रवक्ता अब्दुल्लाह गजनवी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनके संगठन के लड़कों ने यह हमला किया है।  अब्दुल्लाह गजनवी ने कहा कि हमारे सूत्र बताते हैं कि इस घटना में पांच लोग इ गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed