फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cylinder catches fire in Bari Brahmana main market; panic ensues.

Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा मुख्य बाजार में सिलिंडर ने पकड़ी आग, अफरा-तफरी

विज्ञापन
Cylinder catches fire in Bari Brahmana main market; panic ensues.
दुकानदारों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। नगर के मुख्य बाजार में रविवार को एक हलवाई की दुकान पर गैस सिलिंडर में अचानक आग लगने से बाजार में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

पुरुषोत्तम स्वीट शॉप के मालिक के अनुसार, भट्टी के साथ लगाया गया सिलिंडर अचानक आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तीव्र गति से फैली कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। सिलिंडर से निकलती आग की लपटों ने पूरे बाजार में दहशत का माहौल बना दिया।
विज्ञापन


इससे पहले कि आग दुकानों तक फैलती, स्थानीय दुकानदारों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने सिलिंडर पर कपड़े फेंकना शुरू कर दिया, जिससे आग पर थोड़ा काबू पाया गया। इस दौरान दमकल विभाग को सूचित किया गया, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी जाम में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी के पहुंचने से पहले ही दुकानदारों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण आग पर काबू पा लिया गया। दुकानदारों की इस तत्परता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। यदि आग दुकानों तक फैल जाती, तो बाजार में बड़ा नुकसान हो सकता था।


दुकानदारों में इस घटना से गैस सिलिंडर की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। दुकानदारों का कहना है कि गैस सिलिंडर को भट्टी से उचित दूरी पर रखना चाहिए और नियमित रूप से लीकेज की जांच करनी चाहिए। बाजार क्षेत्रों में आग बुझाने के उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed