फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अद्भुत...कश्मीर में हर संकट की आहट देता है क्षीर भवानी के मंदिर का पानी, अबकी बार भी ऐसा ही हुआ

Sun, 01 Sep 2019 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार बृजेश कुमार सिंह, जम्मू/श्रीनगर
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 01 Sep 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
ksheer bhawani temple it believed that water here changes color when there is trouble in Kashmir
क्षीर भवानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

तुलमुला मध्य कश्मीर का गांदरबल जिला जोकि श्रीनगर से लगा हुआ है। यहां तुलमुला में कश्मीरी पंडितों का माता क्षीर भवानी मंदिर है। मंदिर के कुंड के पानी ने रंग बदल कर पांच अगस्त को हुए परिवर्तन का संकेत पहले ही दे दिया था। 25 दिन बाद धीरे-धीरे पानी अपने मूल रंग में आ रहा है लेकिन हल्का काला रंग अब भी देखा जा सकता है। कहते हैं कि जब कभी घाटी में बड़ा बदलाव या संकट या आपदा की स्थिति आने वाली होती है, मां राघन्या के कुंड में पानी का रंग बदल जाता है। स्थानीय लोगों को इसका आभास भी हो जाता है।

ksheer bhawani temple it believed that water here changes color when there is trouble in Kashmir
क्षीर भवानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मंदिर की देखरेख करने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि महीने की शुरूआत में कुंड के जल का रंग बदल गया था। कुंड का पानी काले रंग का हो गया था। अब भी पानी का रंग बदला हुआ है लेकिन धीरे-धीरे यह अपने मूल रंग में आने लगा है। यह संकेत है कि अब हालात सामान्य की ओर बढ़ रहे हैं। बताया, इससे पहले 2008 में अमरनाथ भूमि आंदोलन, 2010 में उमर अब्दुल्ला सरकार में हिंसा, 2014 में बाढ़ तथा 2016 में हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद हुई हिंसा के दौरान भी पानी का रंग बदल गया था। घाटी में जब आतंकवाद का दौर शुरू हुआ था, तब भी कुंड के जल का रंग बदला था।  
 

ksheer bhawani temple it believed that water here changes color when there is trouble in Kashmir
क्षीर भवानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में बिल्कुल वीरानी छाई हुई है। प्रसाद तथा हलवाई की दुकान बंद है। मंदिर परिसर में बने सीआरपीएफ कैंप के जवान पूजा करने के लिए आते हैं। आम लोग इस समय बिल्कुल भी नहीं आ रहे हैं। परिसर में ही प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नियुक्ति पाने वाले कश्मीरी पंडितों के 40 परिवार रहते हैं। केंद्र के फैसले के बाद सभी परिवार जम्मू चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ksheer bhawani temple it believed that water here changes color when there is trouble in Kashmir
क्षीर भवानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

सरकार की ओर से नौकरी पर आने का नोटिस भेजे जाने के बाद एक महिला मुलाजिम अपने सालभर के बच्चे के साथ यहां रहने के लिए आईं हैं। कहती हैं कि हालात ठीक होने पर ही काम पर जाया जा सकता है, क्योंकि सार्वजनिक वाहन चल नहीं रहे हैं।
 

विज्ञापन
ksheer bhawani temple it believed that water here changes color when there is trouble in Kashmir
क्षीर भवानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मंदिर परिसर में बीएसएफ तथा सीआरपीएफ दोनों तैनात है। सुरक्षा बलों के जवान बताते हैं कि अवांछनीय तत्वों की ओर से लगातार माहौल बिगाड़ने तथा दहशत पैदा करने की कोशिशें की जा रही हैं। आए दिन शरारती तत्व मंदिर के मुख्य गेट पर पत्थर बरसाकर भाग जाते हैं। हालांकि, घटनाओं के बाद और अधिक सतर्कता बरती जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed