{"_id":"59c604184f1c1b32688b607f","slug":"know-these-five-secrets-related-to-the-temple-of-vaishno-devi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस नवरात्रि पर जानें, माता वैष्णो देवी के मन्दिर से जुड़े ये पांच रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस नवरात्रि पर जानें, माता वैष्णो देवी के मन्दिर से जुड़े ये पांच रहस्य
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 23 Sep 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आज के समय में जिस रास्ते का प्रयोग किया जाता है, वह देवी के भवन का प्राकृतिक रास्ता नहीं है। इस रास्ते को श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए 1977 में बनाया गया था। आज के समय में इसी रास्ते से होकर श्रद्धालु माता के दरबार तक पहुंचते हैं।
मां वैष्णो देवी मंदिर कानपुर
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बहुत कम ही भक्तों को प्राचीन गुफा से माता के भवन में प्रवेश का सौभाग्य मिल पाता है। क्यों कि यहां पर नियम है कि जब दस हजार से कम श्रद्धालु होगें तभी प्राचीन गुफा का द्वार खोला जाता है।
vaishno devi
- फोटो : Amar Ujala
मां माता वैष्णो देवी के दरबार में गुफा का बहुत महत्व है। माना जाता है कि इस प्राचीन गुफा के अंदर आज भी भैरव का शरीर मौजूद है। कहा जाता है कि माता ने इसी जगह पर भैरव को मारा था और उसका सिर उड़कर भैरव घाटी में चला गया और शरीर यहां रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैष्णो देवी मंदिर तक पहुंचने वाली घाटी में कई पड़ाव हैं, जिनमें से एक है आद्यकुंवारी। यहा एक और गुफा है, जिसे गर्भजून के नाम से कहते है। गर्भजून गुफा को लेकर मान्यता है कि माता यहां 9 महीने तक उसी प्रकार रही थी जैसे एक शिशु माता के गर्भ में 9 महीने तक रहता है।
विज्ञापन
vaishno devi
- फोटो : File Photo
गर्भजून गुफा को लेकर मान्यता है कि जो भी मनुष्य इस गुफा में जाता है उसे फिर गर्भ में नहीं जाना पड़ता है। अगर मनुष्य गर्भ में आता भी है तो गर्भ में उसे कष्ट नहीं उठाना पड़ता है और उसका जन्म सुख एवं वैभव से भरा होता है