पाकिस्तान की तरफ से लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की जा रही है।एक सप्ताह से चल रही इस गोलाबारी के चलते लोग अब अपने अपने घरों को छोड़ कर जाने को मजबूर हो गए है।
पाक कि इस गोलाबारी में अब तक पचास से ज्यादा लोगों के घायल होने कि सूचना है। वही अब तक 50 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।
पाक कि ओर से लगातार हो रही गोलाबारी के कारण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अपना गांव छोड़ कर रिश्तेदारों के घर आश्रय लेने को मजबूर हैं।
पाकिस्तान की तरफ से फिर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की गई। यहा कि दिवारों पर जगह जगह गोलियों व उसके निशानों को साफ दोखा जा सकता है।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पहले छोटे हथियारों से फायर किया। इसके बाद मोर्टार के गोले दागे। जिसके कारण लोगों के छतों को भी नुकसान पहुंचा है।