जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में जुलाई महीने में हुए एक नीतू देवी हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में मृतका के पति, देवर और सास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मृतका के पति ने दूसरी शादी करने के लिए अपने भाई और मां के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें सुनियोजित साजिश के तहत तीनों ने महिला का गला घोंट दिया था।
ये जम्मू-कश्मीर पुलिस है: आरोपियों के चेहरों पर कंप्यूटर से चिपकाया मास्क, फिर दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रारंभ में, मृतका के ससुराल वालों ने कहा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस को आरोपियों की बातों पर शंका हुई। आरोपियों ने पुलिस को बरगलाने के लिए कई झूठ बोले। उन्होंने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफकत हुसैन बट्ट ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया, जिसने कड़ी कोशिशों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया।
जिसमें इस बात की पुष्टि हुई है कि नीतू देवी की हत्या उनके पति लोकेश कुमार, बहनोई गोवाश लाल और सास देवकी देवी ने गला घोंटकर की थी।
आरोपी व्यक्तियों ने जघन्य अपराध करने के बाद शव को पास के कमेटी हॉल में लटका दिया था ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- जब नदी से निकलने लगे आतंकी: सुरक्षाबल भी अचरज में पड़ गए, देखिए दरिया में आतंकियों के ठिकाने
हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपियों की तस्वीरें जारी की। जो पलक झपकते ही चर्चा में आ गईं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के चेहरों पर कंप्यूटर के जरिए मास्क चिपकाया था। मास्क के चारों ओर सफेदी देखकर लोगों ने कहा कि अरे तो कंप्यूटर से लगाया गया है। इस मामले पर पुलिस के एक अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि आरोपी जेल में हैं, इस वजह से कंप्यूटर से मास्क लगाना पड़ा।
Kishtwar Police solved a bilnd murder case of one Smt. Neetu Devi R/o Horna Mughalmaidan. Inquest proceedings was converted into FIR No. 51/2021 U/Sec. 302/IPC of PS Chatroo.03 accused persons arrested including her husband@JmuKmrPolice @igpjmu @ZPHQJammu @Shafqat23962567 pic.twitter.com/xDTyE1JQHu