फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में क्रिसमस: गुलमर्ग में पर्यटकों के संग मस्ती करते दिखे सांता क्लॉस, देखें मनमोहक तस्वीरें

Sun, 25 Dec 2022 02:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुलमर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, गुलमर्ग Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 25 Dec 2022 02:25 PM IST
सार

पर्यटन स्थल गुलमर्ग में पर्यटकों संग मस्ती करते हुए सांता  क्लॉस  नजर आए हैं। यहां सांता ने बच्चों को उपहार दिए और सैलानियों के साथ फोटो भी खिंचवाए।

विज्ञापन
kashmir Santa claus appears on Christmas festival at world famous Ski resort in Gulmarg
Christmas in Gulmarg - फोटो : बासित जरगर
देश सहित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में भी क्रिसमस पर्व की धूम है। जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के विभिन्न चर्चों रंग-बिरंगे अंदाज में सजाए गए हैं। विभिन्न चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसी बीच पर्यटन स्थल गुलमर्ग में पर्यटकों संग मस्ती करते हुए सांता  क्लॉस  नजर आए हैं। यहां सांता ने बच्चों को उपहार दिए और सैलानियों के साथ फोटो भी खिंचवाए।
kashmir Santa claus appears on Christmas festival at world famous Ski resort in Gulmarg
Christmas in Gulmarg - फोटो : बासित जरगर

यीशु मसीह के जन्म की खुशी में मनाए जाने वाले क्रिसमस की पूर्व संध्या में सभी चर्च रोशनी से जगमगा रहे थे। रात को रोशनी से नहाये चर्च सभी को आकर्षित करते नजर आए। इस पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों में भी काफी उत्साह देखा गया। ठंड के बीच शहर बड़ी संख्या में लोग चर्च पहुंचे। विभिन्न चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जम्मू के गांधीनगर स्थित सेंट मेरी चर्च में प्रार्थनाओं व कैरोल गीत गाए गाए।

kashmir Santa claus appears on Christmas festival at world famous Ski resort in Gulmarg
Christmas in Gulmarg - फोटो : बासित जरगर

सेंट मेरी चर्च के फादर चाको ने बताया कि क्रिसमस का पर्व मानवता व भाईचारे का संदेश देता है। मध्यरात्रि को जैसे ही प्रभु यीशु का धरती पर आगमन हुआ, चर्च में विशेष प्रार्थना के बाद विशाल केक काटा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kashmir Santa claus appears on Christmas festival at world famous Ski resort in Gulmarg
Christmas in Gulmarg - फोटो : बासित जरगर
कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से यह अपील है की गई है कि वे कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करें। फादर चाको ने कहा कि पहले क्रिसमस पर्व सिर्फ चर्चों में मनाया जाता था। लेकिन, धीरे-धीरे इसे लेकर लोगों में उत्साह बढ़ा और अब यह व्यापक स्तर पर मनाया जाने लगा है।
विज्ञापन
kashmir Santa claus appears on Christmas festival at world famous Ski resort in Gulmarg
Ski resort in Gulmarg - फोटो : बासित जरगर

लोग एक-दूसरे को गिफ्ट, ग्रीटिंग कार्ड, मिठाइयां इत्यादि भेजने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी धर्मों के लोग इस पर्व में शामिल होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed