फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर की अर्थव्यवस्था को लगा तगड़ा झटका, पांच अगस्त के बाद से 15 हजार करोड़ का नुकसान

Fri, 06 Dec 2019 11:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 06 Dec 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Kashmir's economy suffered a major setback, loss of 15 thousand crores since August 5
kashmir apple photos - फोटो : बासित जरगर

पांच अगस्त के बाद से कश्मीर की अर्थव्यवस्था को 15 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। कश्मीर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) का कहना है कि यह अभी अनुमानित आकलन है। संगठन एक सप्ताह के अंदर इससे जुड़े पुख्ता आंकड़े पेश करेगा। केसीसीआई अध्यक्ष शेख अशिक हुसैन का कहना है कि अनुमानित आंकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने के फैसले की घोषणा के बाद से विशेष तौर पर कश्मीर में जो हालात बने उसके कारण यह आर्थिक नुकसान हुआ है।

Kashmir's economy suffered a major setback, loss of 15 thousand crores since August 5
कश्मीरी सेब - फोटो : बासित जरगर

अर्थव्यवस्था के नुकसान से ज्यादा इंटरनेट सेवाओं के बंद होने से निजी क्षेत्र में नौकरियों को नुकसान पहुंचा। सरकार के फैसले के बाद सबसे ज्यादा नुकसान हस्तशिल्प, पर्यटन और ई-कॉमर्स उद्योगों को हुआ है। संचार सेवाएं बाधित होने के कारण केवल हस्तशिल्प उद्योग में ही 50 हजार से भी ज्यादा लोगों की नौकरियां चली गईं।

Kashmir's economy suffered a major setback, loss of 15 thousand crores since August 5
dal lake - फोटो : बासित जरगर

सबसे कुशल हस्त-शिल्पकारों को भी रोजमर्रा का खर्च वहन करने के लिए दूसरे कामों की तलाश करनी पड़ी। होटल उद्योग में 30 हजार से ज्यादा लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। ई-कॉमर्स उद्योग में 10 हजार लोगों की नौकरियां खत्म हुईं। इसमें ऑनलाइन व्यापार के लिए करियर सेवा प्रदान करने वाले भी शामिल हैं। हालांकि इंटरनेट लीज लाइन दोबारा चालू होने से सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग को थोड़ी राहत मिली है लेकिन व्यापक तौर पर कश्मीर में व्यापार की स्थिति दयनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashmir's economy suffered a major setback, loss of 15 thousand crores since August 5
gulmarg - फोटो : Amar Ujala

पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के फैसले से पहले सरकार द्वारा सभी अप्रवासी कश्मीरियों और पर्यटकों को घाटी छोड़ने की हिदायत के चलते कश्मीर का पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालांकि सरकार द्वारा पिछले माह एडवाइजरी को वापस ले लिया गया परंतु अभी भी बड़ी संख्या में पर्यटक घाटी से दूरी बनाए हुए हैं।
 

विज्ञापन
Kashmir's economy suffered a major setback, loss of 15 thousand crores since August 5
Gulmarg - फोटो : Social Media
कश्मीर के बाजारों में फिलहाल दुकानें समय से पहले सज जाती हैं लेकिन दोपहर एक बजे तक बंद हो जाती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed