फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें हाल-ए-कश्मीर: कई इलाकों से हटीं पाबंदियां, एहतियातन सुरक्षा बलों की रही तैनाती

Tue, 10 Sep 2019 12:34 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 10 Sep 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
kashmir latest photos of restriction after article 370 revoked,latest visuals of kashmir valley
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों को छोड़कर सोमवार को यहां के अधिकतर इलाकों से पाबंदियां हटा दी गईं। मोहर्रम को देखते हुए एहतियातन रविवार को ज्यादातर इलाकों में पाबंदियां लगाई गई थीं। सोमवार को मायसूमा समेत कुछ अन्य इलाकों में भी पाबंदियां रहीं। 
kashmir latest photos of restriction after article 370 revoked,latest visuals of kashmir valley
घाटी के अधिकांश इलाकों से हटाए प्रतिबंध - फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील लाल चौक और आस-पास के इलाकों के व्यावसायिक केंद्र से अवरोधकों को हटा लिया गया है। हालांकि, कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। एक दिन पहले ही वहां के सभी प्रवेश स्थानों पर कंटीली तारें लगाई गई थीं। 

 
kashmir latest photos of restriction after article 370 revoked,latest visuals of kashmir valley
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
मोहर्रम के आठवें दिन शहर में कहीं भी किसी भी तरह के जुलूस को रोकने के लिए रविवार को घाटी के अधिकतर हिस्सों में पाबंदियां फि र से लगा दी गई थीं। इस बीच सोमवार को 36वें दिन घाटी की सड़कों पर चहल पहल अन्य दिनों की तुलना में बढ़ी दिखी। कुछ इलाकों में पटरी पर ठेले वाले दिखे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kashmir latest photos of restriction after article 370 revoked,latest visuals of kashmir valley
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
डल गेट इलाके में काफी संख्या में फलों की रेहड़ी लगी रही। इस इलाके में वाहनों का आवागमन भी सुचारु रहा। जिला मुख्यालय के कार्यालयों में उपस्थिति बढ़ी है। पूरी घाटी में लैंडलाइन टेलीफ ोन सेवा बहाल कर दी गई है। 

 
विज्ञापन
kashmir latest photos of restriction after article 370 revoked,latest visuals of kashmir valley
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
हालांकि, मोबाइल एवं इंटरनेट सेवा पांच अगस्त से ही बंद है। प्रमुख अलगाववादी नेताओं को हिरासत में रखा गया है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्रियों फारुक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत मुख्यधारा के नेताओं को या तो हिरासत में या नजरबंद रखा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed