फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jammu Kashmir Weather: सर्दी के सितम पर भारी ये खूबसूरत तस्वीर है...ये कश्मीर है

Wed, 13 Jan 2021 02:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 13 Jan 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Update Latest News in Hindi valley in grip of cold wave, mercury of night reached minus 7.8
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के चलते लोगों की दुश्वारियां काफी बढ़ गई हैं। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। घाटी शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली हवाएं चलने से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जहां पारा -7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठीक ऐसा तापमान 14 जनवरी 2012 को दर्ज किया गया था। 

Jammu Kashmir Weather Update Latest News in Hindi valley in grip of cold wave, mercury of night reached minus 7.8
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर

इस बीच मंगलवार को जम्मू समेत संभाग के कई जिलों में कोहरे की चादर बिछी रही। जम्मू में दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन अधिकतर समय कोहरा छाया रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। लेकिन कई मैदानी इलाकों में कोहरे की चादर बिछी रहेगी।

Jammu Kashmir Weather Update Latest News in Hindi valley in grip of cold wave, mercury of night reached minus 7.8
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर

उधर, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अगले दस दिन तक बहाल होने की उम्मीद नहीं है। रामबन के केला मोड़ पर एक पुल के पहुंच मार्ग के धंस जाने के कारण रविवार की शाम से हाईवे बंद है। यातायात बंद होने से घाटी जाने और वहां से दोनों ओर हजारों वाहन और यात्री फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Update Latest News in Hindi valley in grip of cold wave, mercury of night reached minus 7.8
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर

एनएचएआई (रोड कंस्ट्रक्शन एंड मेनटेनिंग एजेंसी) के परियोजना निदेशक के अनुसार हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से को कंक्रीट डालकर दुरुस्त करने में कम से कम दस दिन लग जाएंगे। फिलहाल वैकल्पिक मार्ग के लिए बीआरओ को बैली पुल का निर्माण करने को कहा गया है। फिलहाल हवाई मार्ग चालू है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Update Latest News in Hindi valley in grip of cold wave, mercury of night reached minus 7.8
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
यातायात पुलिस हेडक्वार्टर के अनुसार हाईवे पर मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जम्मू से रामबन तक यातायात बहाल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed