फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J&K Weather: चलें आएं जम्मू कश्मीर, सफेद चादर से ढके पहाड़, मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश का लें मजा

Mon, 07 Nov 2022 04:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 07 Nov 2022 04:11 PM IST
सार

पर्यटन स्थल गुलमर्ग, गुरेज, सादना टॉप, माच्छिल, पीर की गली, जोजिला पास, राजदान पास पर बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग में मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir weather rain snowfall higher reaches likely cloudy till 11 november
Snowfall in Kashmir - फोटो : साकिव नबी

अगर आप जम्मू कश्मीर में घूमने का मन बना रहे हैं तो ये सही समय है। प्रदेश के पहाड़ों ने इस समय में बर्फ की चादर ओढ़ ली है और मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि बदले मौसम की अपनी चुनौतियां भी होती हैं। बर्फबारी के चलते पुंछ और राजोरी को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड बंद है।

Trending Videos
jammu kashmir weather rain snowfall higher reaches likely cloudy till 11 november
Srinagar - फोटो : बासित जरगर

बिगड़े मौसम के चलते श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (एसएसजी) रोड पर भी आवाजाही नहीं हो रही है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के मेहर में पहाड़ी से रुक-रुक कर पत्थर गिर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक पुलिस से सड़कों की स्थिति की जांच करने की सलाह दी है। साथ ही प्रमुख दर्रों पर यात्रियों को अपने साथ पर्याप्त खाद्य पदार्थ, गर्म जूते, कपड़े आदि ले जाने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के दौरान सड़क की स्थिति अनिश्चित रहती है।

jammu kashmir weather rain snowfall higher reaches likely cloudy till 11 november
Snowfall in Gulmarg - फोटो : साकिव नबी

पर्यटन स्थल गुलमर्ग, गुरेज, सादना टॉप, माच्छिल, पीर की गली, जोजिला पास, राजदान पास पर बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग में मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। इससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir weather rain snowfall higher reaches likely cloudy till 11 november
Srinagar Rain - फोटो : बासित जरगर

जम्मू शहर के साथ ही राजोरी और उधमपुर में सोमवार को बादल छाए हुए हैं। रियासी में कुछ जगहों पर बारिश हुई है। वहीं, ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बारिश हुई है। श्रीनगर में सोमवार सुबह कई लोग छाता लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे।

विज्ञापन
jammu kashmir weather rain snowfall higher reaches likely cloudy till 11 november
Mansar - फोटो : प्रीत चौधरी

प्रदेश में 11 नवंबर तक छाए रहेंगे बादल

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू कश्मीर में 11 नवंबर तक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। कई जगहों पर परिवहन को अस्थायी रूप से बाधित होना पड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed