फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J&K: घाटी में चिले कलां की दस्तक, श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात हुई दर्ज,12 घंटे बाद NH खुला

Wed, 21 Dec 2022 12:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 21 Dec 2022 12:50 PM IST
सार

घाटी में चिल्ले कलां के समय को सर्दियों का सबसे कठिन समय माना जाता है। बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है। पर्यटकों को यह दौर खूब भाता है।

विज्ञापन
jammu kashmir weather Chille Kalan knocked in valley coldest night of season recorded in Srinagar
कश्मीर - फोटो : wandoron

कश्मीर घाटी में 40 दिन के भीषण ठंड का दौर ( चिल्ले कलां) बुधवार से शुरू हो गया है, जो 31 जनवरी तक चलेगा। इसका असर दिखना शुरू हो गया है। श्रीनगर में मंगलवार-बुधवार रात सीजन की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई। यहां रात का पारा माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

jammu kashmir weather Chille Kalan knocked in valley coldest night of season recorded in Srinagar
kashmir - फोटो : wandoron
घाटी में चिल्ले कलां के समय को सर्दियों का सबसे कठिन समय माना जाता है। बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है। पर्यटकों को यह दौर खूब भाता है। गुलमर्ग, सोनमर्ग से लेकर घाटी का प्रत्येक पर्यटन स्थल सैलानियों से पटा नजर आता है परंतु यहां रहने वाले आम लोगों के लिए यह काफी कठिन दौर भी होता है।
jammu kashmir weather Chille Kalan knocked in valley coldest night of season recorded in Srinagar
जम्मू-श्रीनगर हाईवे ठप - फोटो : संवाद

जम्मू-श्रीनगर हाईवे 12 घंटे के बाद आंशिक रूप से खुला

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 12 घंटे के बाद आंशिक रूप से फिर से शुरू कर दिया गया है। देवल पुल के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते जम्मू-श्रीनगर को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-44 बंद हो गया था। इसके कारण 600 से अधिक वाहन फंस गए। जम्मू से चिनैनी, पटनीटॉप, डोडा, रामबन, गूल, बनिहाल को जाने पर मार्ग भी फिलहाल ठप हो गए थे। मार्ग की अपडेट जानने के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-
जम्मू (0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732)
श्रीनगर (0194-2450022, 2485396, 18001807091)
रामबन (9419993745)

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir weather Chille Kalan knocked in valley coldest night of season recorded in Srinagar
कश्मीर के लिद्दर नदी पूरी तरह जम गई - फोटो : बासित जरगर

मौसम विभाग के अनुसार चिल्ले कलां के पहले सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि 25 दिसंबर के बाद पश्चिमी दबाव के चलते मौसम प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
jammu kashmir weather Chille Kalan knocked in valley coldest night of season recorded in Srinagar
पुंछ में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : संवाद

चिल्ले बच्चा में सबसे कम होती है ठंड
चिल्ले कलां फारसी का शब्द है, जिसका अर्थ है भीषण ठंड। यह तीन चरणों में होता है। इसे चिल्ले कलां, चिल्ले खुर्द और चिल्ले बच्चा कहा जाता है। बता दें कि सर्दियों के भीषण 40 दिन के बाद चिल्ले खुर्द की शुरुआत होती है जो 20 दिन तक चलता है। फर्क इतना होता है कि इसमें ठंड चिल्ले कलां से थोड़ी कम होती है। आखिर में आता है चिल्ले बच्चा, जोकि 10 दिन का होता है और इस दौरान सर्दी सबसे कम होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed