कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार से शुरू हो रहे वीकेंड लॉकडाउन में कर्फ्यू जैसी सख्ती करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन रणनीति बना रहा है। इसमें पुलिस प्रशासन को विशेष दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। आम लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए सख्ती की जाएगी।
जम्मू-कश्मीरः वीकेंड लॉकडाउन में कर्फ्यू जैसी सख्ती करने की तैयारी, लोगों की आवाजाही पर रहेगी पाबंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू जिले के कई इलाकों को पहले से ही कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। इन इलाकों में तारबंदी करके लॉकडाउन जारी है। आगामी वीकेंड लॉकडाउन में भी सख्ती करने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए ठोस रणनीति बनाई जा रही है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा को लेकर लॉकडाउन की अवधि को अभी कम रखा गया है। संक्रमण के मामले बढ़ने की सूरत में इसे बढ़ाया जा सकता है। डीसी सुषमा चौहान के अनुसार वीकेंड लॉकडाउन की जानकारी पहले ही दी गई है। लॉकडाउन में मीट, मटन चिकन की दुकानें भी बंद रहेंगी।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने के समय में बदलाव करने पर विचार कर रहा है। मौजूदा समय में सुबह 9 से शाम 7 बजे तक प्रतिष्ठान खोले जा रहे हैं, जिसकी समय सीमा कम की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में इस बावत आदेश जारी हो सकता है। इसके लिए चर्चा की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट जम्मू सुषमा चौहान ने जम्मू से अन्य जिलों के लिए दुधारु पशुओं के परिवहन पर रोक लगा दी है। इसमें अन्य जिलों से गाय, बैल, बछड़ों आदि पशुओं के परिवहन पर रोक रहेगी। जिला मजिस्ट्रेट/सहायक जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना पशुओं के परिवहन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अगले दो माह तक यह आदेश प्रभावी रहेगा।
यह भी पढ़ेंः पायलट की बगावत के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम और उमर आमने-सामने, अब्दुल्ला बोले- अब बहुत हुआ मिस्टर बघेल