{"_id":"5fa621d88ebc3e9b81349e84","slug":"jammu-kashmir-pampore-encounter-terrorist-says-after-surrender-terrorism-is-misleading-it-is-fraud","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंपोर एनकाउंटर: सरेंडर के बाद आतंकी बोला-आतंकवाद बहकावा है, फरेब है, खून खराबा है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपोर एनकाउंटर: सरेंडर के बाद आतंकी बोला-आतंकवाद बहकावा है, फरेब है, खून खराबा है...
Sat, 07 Nov 2020 09:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
security forces
- फोटो : बासित जरगर
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर में करीब 20 घंटे चली मुठभेड़ में शुक्रवार को दो आतंकी ढेर कर दिए गए। इस दौरान तीसरे स्थानीय आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए दो स्थानीय लोगों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Trending Videos
security forces
- फोटो : बासित जरगर
दक्षिण कश्मीर के पंपोर इलाके में मुठभेड़ के दौरान आत्मसमर्पण करने वाले आतंकी ने युवाओं से आतंकवाद से दूर रहने की अपील की। कहा-मैं सब भाइयों से अपील करना चाहता हूं कि यह सब फंदा है...फरेब है...खून खराबा है... केवल बहकावा है... इसमें कुछ भी नहीं है’।
security forces
- फोटो : बासित जरगर
आत्मसमर्पण करने वाले आतंकी की पहचान द्रंग्बल पंपोर के खावर सुल्तानमीर के तौर पर हुई है जो 1 सितंबर को आतंकवाद में शामिल हुआ था। आतंकी के आत्मसमर्पण का वीडियो शुक्रवार को सामने आया। इसमें सुरक्षा बल आतंकी को आत्मसमर्पण करने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
security forces
- फोटो : बासित जरगर
वीडियो में एक जवान कहता है, ग्रेनेड या पिस्टल तो नहीं है...कपड़े उतार के बाहर आ जाओ। इसके बाद आत्मसमर्पण करने वाले आतंकी ने कहा, मैं शुक्रगुजार हूं, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना का, जिन्होंने मुझे जिंदगी जीने का एक और मौका दिया। बिना कोई नुकसान पहुंचाए बाहर निकाला, मेरे साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया।
विज्ञापन
security forces
- फोटो : बासित जरगर
शुक्रवार को पंपोर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया और तीसरे का आत्मसमर्पण कराने में कामयाबी हासिल की। इस वर्ष अब तक मुठभेड़ के दौरान 9 आतंकी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।