जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में कोरोना के बाद लगभग 11 महीने से बंद पड़े आंगनवाड़ी केंद्रों को खोल दिया गया है और दो-तो दिन के भीतर वहां पर मीड डे मील की सुविधा भी फिर से शुरु कर दी जाएगा। इस पर इंटिग्रेटिड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विस(आईसीडीएस) के जिला कार्यक्रम अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि जिले में 1,669 आंगनवाड़ी केंद्र है जो कोविड़-19 के चलते बंद पड़े थे। वहीं उन्होंने बताया कि जिले के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मीड डे मील का सूखा राशन घर-घर पहुंचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया। वहीं कई कार्यकर्ताओं ने कोविड़-19 के निर्देशों का पालन करते हुए पकाया हुआ भोजन भी लोगों की सुविधा के लिए उन तक पहुंचाया। स्कूल खुलने के साथ अब आंगनवाडी केंद्रों को भी खोलने का फैसला किया गया है और वहां आने वाले बच्चों को मीड डे मील में खाना देने की सुविधा को भी वापिस शुरु करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं अधिकारी ने बताया कि पंचायतों के पास अन्य राशन के लिए फंड हैं पर अभी उनके पास चावल के लिए फंड नहीं आया है जैसे ही चावल के लिए फंड आते ही वह मीड डे मील भी आंगनवाड़ी केंद्रों में शुरु कर देंगे।
जम्मू-कश्मीर: जल्द शुरू होगी राजोरी के आंगनवाड़ी केंद्रों में मीड डे मील सुविधा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन