फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झिड़ी मेला: बाबा की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, अबतक तीन लाख से अधिक लोग कर चुके हैं दर्शन

Thu, 14 Nov 2019 04:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 14 Nov 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir jhiri mela, more than three lakh people have visited Baba Jitto
झिड़ी मेला - फोटो : अमर उजाला

झिड़ी मेले में बुधवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इनमें दूसरे राज्यों के भी लोग थे, जिन्होंने आस्था की डुबकी लगाने के साथ बाबा जित्तो के दरबार में हाजिरी लगाई। मेले में पहले से पहुंचे बाहरी राज्यों के श्रद्धालु दर्शन कर लौटने भी लौटने लगे हैं। इस बार झिड़ी मेले में तीन लाख से ज्यादा लोग अब तक बाबा जित्तो और बुआ दाती के दर्शन कर चुके हैं।



 

jammu kashmir jhiri mela, more than three lakh people have visited Baba Jitto
झिड़ी मेला - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को मंदिर परिसर में सुबह से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिलीं। हजारों की संख्या में संगत ने बाबा के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। मेले में दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इनमें पंजाब से सबसे अधिक लोग नजर आते हैं।

 

jammu kashmir jhiri mela, more than three lakh people have visited Baba Jitto
झिड़ी मेला - फोटो : अमर उजाला

मेले में स्थानीय लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां से खूब वाहवाही लूट रहे हैं। बुधवार को डुग्गर प्रदेश के प्रसिद्ध लोक नृत्य के साथ बाबा जित्तो से जुडे़ लोक गीत की प्रस्तुति दी गई। मेले में सजी दुकानों पर भी खूब रौनक दिख रही है। स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद भी लोग जमकर ले रहे हैं। मेला स्थल पर हॉर्टीकल्चर, एग्रीकल्चर, फ्लोरीकल्चर और हैंडलूम विभाग की ओर से स्टाल भी लगाए गए हैं, जहां लोगों को अहम जानकारी दी जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir jhiri mela, more than three lakh people have visited Baba Jitto
झिड़ी मेला - फोटो : अमर उजाला

मेला सेक्रेटरी जाफर चौधरी और सरपंच मुलक राज शर्मा ने कहा कि मेले स्थल पर गुरुवार शाम पांच बजे से ऑल इंडिया रेडियो, कल्चरल अकादमी के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वॉलीबाल प्रतियोगिता भी होगी।


 

विज्ञापन
jammu kashmir jhiri mela, more than three lakh people have visited Baba Jitto
झिड़ी मेला - फोटो : अमर उजाला

झिड़ी मेले में कृषि विभाग ने भी बुधवार को स्टॉल लगाया। शुभारंभ डिवकाम संजीव वर्मा और उपायुक्त सुषमा चौहान ने किया। स्टॉल में किसानों को जागरूक करने के लिए बीज के अलावा अन्य सब्जियों को भी दिखाया गया। साथ ही लोगों को कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि निदेशक पीएस राठौर ने कहा कि स्टॉल में कृषि विभाग के अधिकारियों ने फसलों को होने वाली बीमारियों के बारे में भी अवगत करवाया। इस दौरान उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित भी किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed