फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: मां वैष्णो के दर्शन के लिए उत्साह बरकरार, इन तस्वीरों में देखिए भवन की अनोखी सजावट

Wed, 14 Apr 2021 11:00 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 14 Apr 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Enthusiasm for Maa Vaishno's darshan continues, see unique decorations of bhawan in these pictures
वैष्णो देवी , जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र पर भक्तों में मां वैष्णो के दर्शन के लिए उत्साह बरकरार है। नवरात्र के लिए जहां दरबार और यात्रा मार्ग को विदेशी फूलों के साथ भव्य रूप से सजाया गया है। पहले नवरात्र पर शाम छह बजे तक करीब छह हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। इस दौरान दिनभर जयकारों से भवन और यात्रा मार्ग गूंजता रहा है।

Jammu-Kashmir: Enthusiasm for Maa Vaishno's darshan continues, see unique decorations of bhawan in these pictures
वैष्णो देवी , जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा हेलिकॉप्टर, बैटरीकार और रोपवे सेवा सुचारु रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया है। इस दौरान दरबार से लेकर भवन तक जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।
Jammu-Kashmir: Enthusiasm for Maa Vaishno's darshan continues, see unique decorations of bhawan in these pictures
वैष्णो देवी , जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा व्रत रखे भक्तों के लिए फलाहार की भी व्यवस्था की गई है। उधर, पटका आरती के बाद भवन में शतचंडी यज्ञ शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Enthusiasm for Maa Vaishno's darshan continues, see unique decorations of bhawan in these pictures
वैष्णो देवी , जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
पंजीकरण कक्ष के अनुसार जहां सोमवार को नौ हजार से अधिक भक्तों ने दरबार में हाजिरी लगाई थी वहीं मंगलवार शाम छह बजे तक करीब छह हजार भक्त दरबार की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Enthusiasm for Maa Vaishno's darshan continues, see unique decorations of bhawan in these pictures
वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: भक्तों ने लंबी कतारों में घंटों इंतजार के बाद किए मां बावे वाली के दर्शन, सुबह से रात तक गूंजे जयकारे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed