फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jammu Kashmir Election: दूसरे चरण के चुनाव में मतदाताओं की लंबी कतारें, देखे तस्वीरें

Wed, 25 Sep 2024 09:23 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 25 Sep 2024 09:23 AM IST
सार

बडगाम में दूसरे चरण के चुनाव के दौरान कतार में खड़े मतदाता। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Election: Long queues of voters in the second phase of elections, see pictures
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर

बडगाम जिले में आज दूसरे चरण के चुनावों के दौरान मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में खड़े दिखाई दिए। लोकतंत्र के इस महापर्व में नागरिकों का उत्साह देखने को मिला, जहां महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लंबी कतारें लगाई हैं।

Jammu Kashmir Election: Long queues of voters in the second phase of elections, see pictures
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर
स्थानीय प्रशासन ने मतदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया था, जिसका सकारात्मक असर दिखाई दिया। युवा मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है, और महिलाएं भी पहले से ज्यादा संख्या में वोट डालने आई।
Jammu Kashmir Election: Long queues of voters in the second phase of elections, see pictures
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर
चुनाव आयोग ने इस चरण के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती ने मतदाताओं को सुरक्षा का एहसास कराया। मतदान केंद्रों पर शांति बनाए रखने के लिए विशेष टीमें नियुक्त की गई थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Kashmir Election: Long queues of voters in the second phase of elections, see pictures
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर

स्थानीय निवासी फहद अहमद ने कहा, 'हम सभी के लिए यह जरूरी है कि हम अपने अधिकार का इस्तेमाल करें। हमारा एक वोट देश की दिशा बदल सकता है।'वहीं, एक अन्य मतदाता, ने कहा, 'आज का दिन हमारे लिए बेहद खास है, हम अपने भविष्य के लिए मतदान कर रहे हैं।'

विज्ञापन
Jammu Kashmir Election: Long queues of voters in the second phase of elections, see pictures
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर

चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, और बडगाम में भी इस पर खास ध्यान दिया गया है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने मतदान केंद्रों के आसपास चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने हर जगह अपनी चौकसी बढ़ा दी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती से मतदाता सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed