{"_id":"60792051380df522a6458dd9","slug":"jammu-kashmir-devotees-visiting-in-large-number-to-vaishno-devi-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की तरह सजा मां वैष्णो का दरबार, जयकारों से गूंज रहा त्रिकुटा पर्वत, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन की तरह सजा मां वैष्णो का दरबार, जयकारों से गूंज रहा त्रिकुटा पर्वत, देखिए तस्वीरें
Fri, 16 Apr 2021 10:57 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
वैष्णो देवी , जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भक्तों में काफी उत्साह है। कोरोना संकट के बावजूद प्रशानिक दिशानिर्देशों के अनुसार रोजाना भक्तों की आमद में बढ़ोतरी हो रही है। भक्त मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन कर जारी शतचंडी महायज्ञ में भी हाजिरी लगा रहे हैं। उधर, सुबह-शाम की अटका आरती में प्रसिद्ध गायक महामाई की महिमा का गुणगान कर रहे हैं, जिससे धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और दरबार मां की भक्ति में लीन होन चुका है।
मां वैष्णो देवी लगने वाले 56 व्यंजनों का भोग
- फोटो : अमर उजाला
मां वैष्णो देवी का भवन, दरबार जयकारों से गूंज रहा है। वीरवार को भवन में अटका आरती के उपरांत प्रसिद्ध गायक लखविंदर वडाली ने मां की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान रेहमतां दी मीं बरसा दातिए... व मैनू बल नई तोड़ निभावन दा..आदि भेंटें प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने को मजबूर कर दिया।
वैष्णो देवी , जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
शाम को गायिका उमा लहरी ने भी भेंटों से समां बांधा। इसके अटका आरती का लाइव प्रसारण हो रहा है, जिस कारण देश-दुनिया में मौजूद भक्त मां के दर्शन कर रहे हैं। उधर, मुख्य बस अड्डे पर भी शतचंडी महायज्ञ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैष्णो देवी , जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है। समूचे यात्रा मार्ग सहित भवन व धर्मनगरी में सुरक्षा चाक चौबंद है।
विज्ञापन
वैष्णो देवी धाम
- फोटो : अमर उजाला
आठ बजे तक दस हजार से अधिक भक्तों ने भवन की ओर किया प्रस्थान
चैत्र नवरात्र पर मां के भक्तों में काफी उत्साह है। प्रदेश सहित देशभर के भक्त धर्मनगरी में पहुंच कर मां के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। तीसरे नवरात पर देर शाम आठ बजे तक पंजीकरण कक्ष के अनुसार दस हजार से अधिक भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। पहले नवरात्र में 16 हजार और दूसरे में 12 के करीब भक्तों ने माथा टेका था।
यह भी पढ़ें- नक्सलियों के चंगुल से छूटा कोबरा कमांडो आज पहुंचेगा जम्मू, स्वागत की जोरदार तैयारी
चैत्र नवरात्र पर मां के भक्तों में काफी उत्साह है। प्रदेश सहित देशभर के भक्त धर्मनगरी में पहुंच कर मां के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। तीसरे नवरात पर देर शाम आठ बजे तक पंजीकरण कक्ष के अनुसार दस हजार से अधिक भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। पहले नवरात्र में 16 हजार और दूसरे में 12 के करीब भक्तों ने माथा टेका था।
यह भी पढ़ें- नक्सलियों के चंगुल से छूटा कोबरा कमांडो आज पहुंचेगा जम्मू, स्वागत की जोरदार तैयारी