फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: यहां कौन है तेरा, मुसाफिर जाएगा कहां.. में दिखने वाला पुल बन जाएगा इतिहास, अब गाने में ही दिखेगा

Thu, 04 May 2023 07:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 07:49 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: bridge seen guide film will now remain memories, breaking down highway
सांब के इसी पुल पर फिल्माया गया था गाना - फोटो : संवाद

सांबा में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे के निर्माण के दौरान कई स्थान इतिहास बन कर रह जाएंगे। इनमें जिले के देविका नदी पर बने 118 पिलर वाला पुल शामिल है। कभी इस पुल पर साठ के दशक में विजय आनंद के निर्देशित सुपर हिट फिल्म गाइड के गाने की शूटिंग अभिनेता देव आनंद ने की थी। यहां कौन है तेरा, मुसाफिर जाएगा कहां, दम ले ले घड़ी भर मुसाफिर जाएगा कहां। गीत फिल्माया गया था।

Jammu-Kashmir: bridge seen guide film will now remain memories, breaking down highway
सांबा के इसी पुल पर फिल्माया गया था गाना - फोटो : संवाद

जिले के विजयपुर जिसे जनरल बाज सिंह के नाम पर बसाया गया था। इसके निकट देविका नदी पर 50 के दशक में बनाया 118 पिल्लर का पुल जम्मू कश्मीर का सबसे लंबा पुल है और देश के दूसरे नंबर पर है। 1965 और 1971 में भारत पाक युद्ध के समय पाकिस्तान की ओर लड़ाकू विमानों ने इस पुल को तोड़ने के भरसक प्रयास किए गए लेकिन इसका बाल भी बांका नहीं हो सका।

Jammu-Kashmir: bridge seen guide film will now remain memories, breaking down highway
सांबा के इसी पुल में फिल्माया गया था गाना - फोटो : संवाद
अब दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस वे के कारण नए पुल का निर्माण किया जाना है। इससे यह पुल अपना अस्तित्व खोने जा रहा है। फिल्म की शूटिंग के बाद इस पुल को गाइड पुल के नाम से भी जाना जाने लगा था। जानकारों के अनुसार जब गाइड फिल्म की शूटिंग के लिए यूनिट के सदस्य इस मार्ग से कश्मीर जा रहे थे तो इस पुल से गुजरते हुए विजय आनंद को फिल्म के गाने की कुछ पंक्तियां इसी स्थान पर फिल्माने को सूझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: bridge seen guide film will now remain memories, breaking down highway
सांबा के इसी पुल पर फिल्माया गया था गाना - फोटो : संवाद
उन्होंने देव आनंद से मंत्रणा कर गाने की शूटिंग की थी। उस समय पुल के आसपास काफी सरंकडा था। अब इस पुल को तोड़े जाने का काम शुरू हो गया है। आने वाले कुछ दिनों में इस पुल का नामो निशान मिट जाएगा। आधा पुल तोड़ दिया गया है। शेष को भी मशीनों द्वारा तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: bridge seen guide film will now remain memories, breaking down highway
सांबा के इसी पुल पर फिल्माया गया था गाना - फोटो : संवाद

दिल्ली-अमृतसर कटड़ा एक्सप्रेस वे से दो साल में जम्मू की तस्वीर मेट्रो शहर की तरह दिखेगी। सिक्स लेन सड़क और सिक्स लेन फ्लाई ओवर से जम्मू का सौंदर्य तो बढ़ेगा ही देश भर से जम्मू में आने वाले यात्रियों व पर्यटकों का समय और ईंधन भी बचेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed