फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुंजवां आतंकी हमला: प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले जम्मू में आत्मघाती हमला नाकाम, दो पाकिस्तानी फिदायीन ढेर, सीआईएसएफ एएसआई शहीद

Fri, 22 Apr 2022 01:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 22 Apr 2022 01:23 PM IST
सार

सुंजवा में हुई मुठभेड़ के दौरान दस जवान घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मारे गए आतंकियों के पास से फिदायीन जैकेट, तीन एके 47 राइफल, ग्रेनेड और सेटेलाइट फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुंजवां में तड़के 3 बजे सीआईएसएफ बस पर हमलाकर आतंकी एक मकान में छिप गए थे। इसके बाद दो घंटे मुठभेड़ चली। इसमें दोनों मारे गए। अंतरराष्ट्रीय सीमा से आरएस पुरा में घुसपैठ के बाद आतंकियों ने जम्मू में सैन्य छावनी से सटे इलाके में पनाह ली थी। 

विज्ञापन
Jammu Encounter: DGP Dilbag Singh said Both terrorists killed at sunjwan
Jammu Sunjwan Encounter - फोटो : संजय कुमार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित जम्मू दौरे से दो दिन पहले जैश-ए-मोहम्मद की फिदायीन हमले की साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने सुंजवां इलाके में शुक्रवार को पाकिस्तान के दो आत्मघाती दहशतगर्द मार गिराए। इससे पहले आतंकियों के हमले में सीआईएसएफ काएक एएसआई एसपी पटेल शहीद हो गया, जबकि सीआईएसएफ  व पुलिस के 10 जवान घायल हो गए। मारे गए आतंकियों से फिदायीन जैकेट मिले हैं। साथ ही तीन एके 47 राइफल, अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, सेटेलाइट फोन और ग्रेनेड भी मिले हैं। खाने-पीने की सामग्री, ड्राई फ्रूट्स व इनर्जी ड्रिंक भी बरामद हुए हैं। एडीजीपी मुकेश सिंह का कहना है कि दो आतंकियों को मार गिराने के साथ ही फिदायीन हमले को नाकाम किया गया है। 

Jammu Encounter: DGP Dilbag Singh said Both terrorists killed at sunjwan
Jammu Encounter - फोटो : संजय कुमार

आतंकियों ने सुंजवां पुलिस नाके के पास सीआईएसएफ की बस पर हमला कर दिया

प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से आरएस पुरा में दो आतंकियों ने घुसपैठ करने के बाद जम्मू के बाहरी इलाके में सैन्य छावनी से सटे क्षेत्र में पनाह ली। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार तड़के दो संदिग्धों को सुंजवां सैन्य कैंप की ओर बढ़ते देखा गया। इसे ड्यूटी बदल रहे सुरक्षा गार्डों ने देखा। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। इस बीच, तड़के 3 बजे इन आतंकियों ने सुंजवां पुलिस नाके के पास सीआईएसएफ की बस पर हमला कर दिया। इसमें एक एएसआई और तीन जवान घायल हो गए।

मुठभेड़ शुरू होते ही एक आतंकी अनवर के बाथरूम में घुस गया

यह बस नाइट ड्यूटी के बाद जवानों को लेकर जा रही थी। हमला करने के बाद ये आतंकी पास के एक नाले से होते हुए मोहम्मद अनवर नामक व्यक्ति के घर में जाकर छुप गए। इसके बाद पुलिस, सीआरपीएफ, सेना की 9 पैरा कमांडो ने उस मकान को घेर लिया। मुठभेड़ शुरू होते ही एक आतंकी अनवर के बाथरूम में घुस गया। दूसरा आतंकी उसके पास जाने की कोशिश कर रहा था, तभी सुरक्षा बलों ने उसे मार गिराया। दूसरे आतंकी को मारने में कुछ समय लगा। दो घंटे चली इस मुठभेड़ में सीआईएसएफ और जेके पुलिस के कुल 11 लोग घायल हुए, जिनमें एएसआई एसपी पटेल (58) शहीद हो गए। वह मध्यप्रदेश के सतना जिले के रहने वाले थे। घायलों का जीएमसी में उपचार चल रहा है। 

Jammu Encounter: DGP Dilbag Singh said Both terrorists killed at sunjwan
Sunjwan Encounter - फोटो : संजय कुमार

सुंजवां सैन्य शिविर था निशाने पर

मारे गए दोनों दहशतगर्द फिदायीन जैकेट पहने थे, जिससे माना जा रहा है कि उनके निशाने पर सुंजवां सैन्य क्षेत्र था। दोनों फिदायीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पूर्व बड़े आत्मघाती हमले का काम सौंपा गया था। बताते हैं कि आतंकियों ने अपने सीने के साथ आईईडी और ग्रेनेड लगा रखे थे ताकि मरने के दौरान भी वह एक बड़ा धमाका कर सकें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Encounter: DGP Dilbag Singh said Both terrorists killed at sunjwan
Jammu Encounter - फोटो : संजय कुमार

मुठभेड़ स्थल पर हुुआ पोस्टमार्टम

दोनों आतंकियों का पोस्टमार्टम मुठभेड़ स्थल पर ही करवाया गया। शवों को लेकर अस्पताल के बाहर और अंदर भीड़भाड़ का माहौल न बने, इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज जम्मू के डाक्टरों की टीम ने मौके पर ही दोनों आतंकियों का पोस्टमार्टम किया।

विज्ञापन
Jammu Encounter: DGP Dilbag Singh said Both terrorists killed at sunjwan
Jammu Encounter - फोटो : संजय कुमार

घायलों में ये जवान शामिल

राजेश कुमार, एस के बलियान, आर नितिन, पुनीत कुमार, प्रमोद पात्रा, विथल कुमार, आरिम सौरम व सन्नी कुमार (सभी सीआईएसएफ) और एसपीओ साहिल शर्मा व बलराज सिंह (जेके पुलिस)।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed