आतंकी जम्मू शहर को दहलाने की फिराक में हैं, लेकिन पुलिस भी चार स्तरीय सुरक्षा घेरे से इनके मंसूबों को नाकाम कर रही है। नाकों पर वाहनों की चेकिंग हो रही है, संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। अभी तक छह के करीब आतंकी पकड़े जा चुके हैं। इनसे गोला बारूद और हथियार बरामद किए गए हैं।
केसी चौक पर विस्फोटक के साथ आतंकी पकड़े जाने के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस, तकनीकी टीम, सीआईडी, इंटेलीजेंस लोगों के इनपुट पर त्वरित कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस के अनुसार पहले श्रीनगर आतंकियों के निशाने पर होता था। अब जम्मू शहर निशाने पर है। इसके भी इनपुट मिल रहे हैं।
3 of 5
रघुनाथ मंदिर जम्मू
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस, सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, रघुनाथ मंदिर समेत अन्य टारगेट वाले इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही शहर में नाकों में भी सख्ती की गई है। वाहनों की जांच की जा रही है। शक होने पर पूछताछ की जा रही है।
इस साल पकड़े गए आतंकी
इस साल अब तक छह आतंकी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कुंजवानी में कार में सवार आतंकी को भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद के साथ पकड़ा था। आतंकी इसे जम्मू से श्रीनगर ले जाने की फिराक में था। इसके बाद यहीं पर एक और आतंकी ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया था। वह नाकों पर तैनात पुलिस टीम पर हमला करने आया था। गंग्याल में भी एक आतंकी पकड़ा गया था। ज्यूल चौक से भी दो आतंकी हथियारों के साथ धरे गए थे। वे बस टर्मिनल को उड़ाना चाहते थे। अब केसी चौक में पकड़ा गया आतंकी बस टर्मिनल कम बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रघुनाथ मंदिर और लखदाता बाजार में धमाके की फिराक में था।
पुलिस संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखे हुए है। अभी शहर में हमला करने की फिराक में आए आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया है। पुलिस योजनाबद्ध तरीके से काम रही है। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। नाकों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
- श्रीधर पाटिल, एसएसपी, जम्मू
यह भी पढ़ें- जम्मू में आतंकियों के टारगेट वाले इन व्यस्त इलाकों में चहल-पहल घटी, देखिए तस्वीरें