{"_id":"60b23b0b4f181f4be775d29c","slug":"jammu-and-kashmir-weather-record-breaking-temperature-and-people-are-not-getting-relief","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कहर बरपा रही भीषण गर्मी, पंखे, कूलर भी नहीं दे पा रहे राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कहर बरपा रही भीषण गर्मी, पंखे, कूलर भी नहीं दे पा रहे राहत
Sat, 29 May 2021 06:30 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 29 May 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी से बचाव के लिए पानी पीती युवती
- फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ दिनों से उधमपुर में भीषण गर्मी लगातार कहर बरपा रही है। दिन के समय आसमान से आग उगलती सूरज की किरणों की तपिश से इंसानों के साथ बेजुबान भी परेशान हैं, जबकि शाम को सूरज ढलने के बाद ही गर्मी के प्रकोप से राहत मिल पा रही है। बीते दो दिन से जहां दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री के आसपास स्थिर है। शुक्रवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी दिनभर भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। सुबह सूर्योदय के साथ निकली चिलचिलाती धूप ने शाम तक जमकर कहर बरपाया। दो दिन से दिन का तापमान 40 डिग्री से पार चल रहा है। वहीं किसी दिन हवा चलने से लोगों को शाम को कुछ हद तक राहत भी मिल रही है।
Trending Videos
गर्मी का कहर
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर के समय हालात इस कदर बिगड़ गए कि गर्मी से बचने के लिए लगाए पंखे व कूलर भी नाकाफी साबित होने लगे। जिसकी वजह से घरों के अंदर भी लोग पसीने से तरबतर होने को मजबूर रहे, जबकि बाहर निकले लोगों के लिए दो मिनट भी धूप में बिताना काफी कठिनाई भरा रहा।
गर्मी में पानी में नहाते लोग
- फोटो : पीटीआई
पिछले कुछ दिनों से जिला उधमपुर में पड़ रही झुलसा देने वाली प्रचंड गर्मी आम जनजीवन को भी प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी का कहर
- फोटो : अमर उजाला
प्रचंड गर्मी के कहर से लोग बेहाल हो रहे हैं। दिन के समय भीषण तपिश लोगों के पसीने छुड़ा रही है।
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए चेहरे पर कपड़ा लपेटकर निकलती युवती।
- फोटो : अमर उजाला
लोग दिन के समय घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। शाम को सूरज ढलने के बाद ही कुछ राहत मिल पा रही है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में लगेंगी 19 हजार सोलर स्ट्रीट लाइटें, परियोजना की लागत 47.84 करोड़
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में लगेंगी 19 हजार सोलर स्ट्रीट लाइटें, परियोजना की लागत 47.84 करोड़