फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: जन्माष्टमी पर दुल्हन की तरह सजे मंदिर, कोविड एसओपी के तहत होंगे कान्हा के दर्शन

Mon, 30 Aug 2021 12:41 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Mon, 30 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Temple dressed like a bride on Janmashtami, Kanha will be seen under Kovid SOP
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला

शहर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहेगी। शहर के मंदिर दुल्हन की तरह सज गए हैं। बाजारों में रौनक छाई हुई है। सोमवार को मंदिरों में भगवान श्री कृष्णा की पूजा-अर्चना के साथ अभिषेक किया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व सादगी से मनाया गया था, लेकिन इस बार कोरोना प्रकोप थमने के बाद लोग मंदिरों में कोविड एसओपी के तहत कान्हा के दर्शन कर सकेंगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के इस्कान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसमें भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना, कथा वाचन और अभिषेक होगा। मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। मंदिर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इसके साथ रघुनाथ मंदिर और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में जन्माष्टमी पर धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस्कान मंदिर में जन्माष्टमी पर होने वाले कार्यक्रम का फेसबुक पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। मंदिर प्रबंधक कमेटियों के सदस्यों ने कहा कि कोविड एसओपी का पालन करवाने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। 

Jammu and Kashmir: Temple dressed like a bride on Janmashtami, Kanha will be seen under Kovid SOP
श्री कृष्ण जन्माष्टमी। - फोटो : अमर उजाला

बाजारों में मेले जैसा माहौल
श्री कृष्ण जन्माष्टी की पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ दिखी। लोगों ने जन्माष्टमी से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी की, जिसमें भगवान श्री कृष्ण की पोशाक, पालना, झूला और मूर्तियां शामिल थीं।

Jammu and Kashmir: Temple dressed like a bride on Janmashtami, Kanha will be seen under Kovid SOP
जम्मू में जन्माष्टमी (फाइल फोटो) - फोटो : संजय गुप्ता

शहर के परेड, गांधीनगर, रघुनाथ सहित अन्य बाजारों में मेले जैसा माहौल दिखा। परेड में दुकानदार सोहन लाल ने कहा कि लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए सबसे ज्यादा मांग कान्हा की मूर्तियों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Temple dressed like a bride on Janmashtami, Kanha will be seen under Kovid SOP
कृष्णा

नानक नगर मंदिर में होगी दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता
शहर के नानक नगर स्थित राम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस बार यह प्रतियोगिता मंदिर परिसर में रात नौ बजे से होगी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Temple dressed like a bride on Janmashtami, Kanha will be seen under Kovid SOP
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

मंदिर कमेटी के सदस्य पप्पू चौधरी ने कहा कि कोविड के कारण शोभायात्रा का आयोजन नहीं किया गया है, लेकिन मंदिर परिसर में दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता होगी।

यह भी पढ़ें- सेना: तालिबान का कश्मीर पर कोई असर नहीं, किसी भी स्थिति से निपटने लिए हैं तैयार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed