फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: कोक्लियर इंप्लांट्स के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली और चंडीगढ़, यहां मिलेगी सुविधा

Tue, 07 Sep 2021 10:18 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 07 Sep 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: no longer have to go for cochlear implants to Delhi and Chandigarh facility will be available here
कोक्लियर इंप्लांट्स सर्जरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनने की शक्ति खो चुके पीड़ितों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें सर्जरी के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे शहरों के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस में ही कोक्लियर इंप्लांट (प्रत्यारोपण) सर्जरी (हियरिंग लास ट्रीटमेंट उपचार और कर्णावत) की सुविधा मिल सकेगी। अस्पताल में एक छह साल के बच्चे की पहली सफल कोक्लियर इंप्लांट सर्जरी की गई है। सर्जरी के बेहतर परिणाम आए हैं। बच्चा सुनने में सक्षम हो रहा है। अस्पताल के ईएनटी विभाग ने एम्स नई दिल्ली की चिकित्सा टीम के सहयोग से इस सफल सर्जरी को अंजाम दिया है। एसएमजीएस अस्पताल के ईएनटी विभाग के एचओडी डा. प्रमोद कलसोत्रा ने बताया कि उनके पास एक छह साल का बच्चा कोक्लियर इंप्लांट सर्जरी के लिए आया। उसमें बचपन से ही सुनने की क्षमता नहीं थी। अभिभावकों ने इच्छा जताई की कि वह उन्हें कोक्लियर इंप्लांट उपलब्ध करवाएंगे। इसके बाद डा. कपिल सिक्रा प्रोफेसर ईएनटी विभाग एम्स नई दिल्ली के अलावा स्थानीय टीम में उनके साथ प्रोफेसर डा. पदम सिंह जम्वाल ने एनेथीसिया टीम में एचओडी डा. स्मृति गुलाटी प्रोफेसर, डा. रेणु बाकलू, डा. इशा, नर्सिंग स्टाफ साइमा, निशा, शीतू, थियेटर स्टाफ मैथ्यू, संजीव और फजल की टीम ने छह घंटे की सर्जरी के दौरान बच्चे के दोनों कानों में कोक्लियर इंप्लांट किया।

Jammu and Kashmir: no longer have to go for cochlear implants to Delhi and Chandigarh facility will be available here
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला

बच्चे की गत 17 अगस्त को सर्जरी के बाद मंगलवार को उसके डिवाइज के स्विच को ऑन किया गया। जीएमसी की प्रिंसिपल डा. शशि सूदन की मौजूदगी में बच्चे ने सुनने की क्षमता के लिए बेहतर रिस्पांस दिया। डिवाइस के लिए बच्चे को धीरे-धीरे प्रशिक्षित किया जाएगा।

Jammu and Kashmir: no longer have to go for cochlear implants to Delhi and Chandigarh facility will be available here
कोक्लियर इंप्लांट्स - फोटो : सोशल मीडिया

ईएनटी विभाग भविष्य में भी एम्स नई दिल्ली के मेंटरशिप के तहत कोक्लियर इंप्लांट कार्यक्रम को जारी रखेगा। कोक्लियर इंप्लांट सर्जरी के लिए इच्छुक ऐसे मरीज ईएनटी विभाग में सोमवार को दोपहर 1 से 4 बजे संपर्क कर सकते हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: no longer have to go for cochlear implants to Delhi and Chandigarh facility will be available here
सुनने की क्षमता में कमी - फोटो : Social Media

क्या है हियरिंग लास
हियरिंग लास सुनने की क्षमता में कमी को बताता है। यह सामान्य उम्र बढ़ने की प्रक्रिया के परिणामस्वरूप हो सकता है। अत्यधिक शोर भी इसके कारणों में से एक हैं। ट्रैफिक शोर, लाउड म्यूजिक, नाइट क्लब का शोर भी इसके कारण हैं। इसके अलावा संक्रमण, कुछ सिंड्रोम, दवाएं, कुछ एंटीबायोटिक्स, एंटीमरल दवाओं का सेवन, सिर में चोट लगना, कान की विकृति या रुकावट, मस्तिष्क में ट्यूमर, शराब और तंबाकू, अधिक कोलेस्ट्राल आदि से हो सकता है।   
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: no longer have to go for cochlear implants to Delhi and Chandigarh facility will be available here
कान की मांसपेशियां

कैसे काम करता है कोक्लियर इंप्लांट्स
यह एक इलेक्ट्रानिक उपकरण है, जो ध्वनि प्रोसेसर का उपयोग करता है। यह कान के पीछे बाहर की ओर लगाया जाता है। यह प्रोसेसर, ध्वनि संकेतों को पकड़ता है और उन्हें त्वचा के नीचे प्रत्यारोपित रिसीवर के छोर तक पहुंचाता है। रिसीवर से संकेत आंतरिक कान में प्रत्यारोपित इलेक्ट्रोड में जाता है। संकेत फिर आडिटरी नर्व से होती हुई मस्तिष्क तक पहुंचता है। मस्तिष्क को इन संकेतों को पूरी तरह से समझने के लिए समय चाहिए। यह संचार और इस तरह जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाता है। शिशुओं और बच्चों के लिए अत्यधिक फायदेमंद है। शोर और ध्वनि के बीच अंतर कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: तलाशी अभियान के दौरान मिले दो बैग, जिन्हें खोलते ही हैरान रह गई पुलिस   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed