फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद, शहर के कुछ हिस्सों में बारिश से जलभराव

Tue, 24 Aug 2021 10:51 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 24 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Monsoon expected to be active again in the state, waterlogging due to rain in some parts of the city
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

जम्मू शहर के पुराने शहर सहित कुछ हिस्सों में मंगलवार दोपहर बाद करीब एक घंटा झमाझम बारिश से मौसम ठंका हो गया। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हुई। जम्मू-कश्मीर में मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 26 से 28 अगस्त तक जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इसमें कई जगह तेज बारिश हो सकती है। कश्मीर के कई जिलों में तपिश बढ़ी है। यहां तापमान 33 डिग्री के ऊपर चला गया है, जिससे जम्मू और श्रीनगर का दिन का तापमान आसपास ही चल रहा है। जम्मू में मंगलवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर बाद अचानक आसमान से पानी बरसने लगा। शहर के रेजिडेंसी रोड, शहीदी चौक, कनक मंडी, पीर मिट्टा, लिंक रोड, जैन बाजार, पुरानी मंडी, सिटी चौक, रघुनाथ बाजार, चौक चबूतरा, पक्का डंगा आदि इलाकों में कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई।

Jammu and Kashmir: Monsoon expected to be active again in the state, waterlogging due to rain in some parts of the city
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

इस बीच बारिश रुक-रुक कर जारी रही। बारिश से तापमान से हल्की गिरावट आई है, लेकिन उमस ने अभी पीछा नहीं छोड़ा है।

Jammu and Kashmir: Monsoon expected to be active again in the state, waterlogging due to rain in some parts of the city
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 79 रहा। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 31.4, बटोत में 27.1, कटड़ा में 32.2 और भद्रवाह में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Monsoon expected to be active again in the state, waterlogging due to rain in some parts of the city
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 33.2, पहलगाम में 28.2 और गुलमर्ग में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 29.6 और कारगिल में 33.2 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Monsoon expected to be active again in the state, waterlogging due to rain in some parts of the city
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

जम्मू का तापमान
अधिकतम 34.9
न्यूनतम    27.0
सूर्योदय      06.02
सूर्यास्त       07.06
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed