{"_id":"5c191eacbdec2257201243f8","slug":"jammu-and-kashmir-freezes-dras-sector-temperature","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: लेह और कारगिल में खून जमा देने वाली ठंड, द्रास का पारा माइनस 19.5 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: लेह और कारगिल में खून जमा देने वाली ठंड, द्रास का पारा माइनस 19.5 डिग्री
Tue, 18 Dec 2018 09:52 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 18 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
dal lake
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में रामबन के गांगरू क्षेत्र में मंगलवार सुबह पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीन घंटे बंद रहा। बफ्लियाज से पीर गली तक बर्फ हटाने का काम पूरा हो चुका है। फिसलन के चलते राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड को अभी बंद रखा गया है। इसके दो दिन में खुलने की संभावना है।
dal lake
- फोटो : BASIT ZARGAR
कारगिल और लेह में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। दोनों जगहों पर न्यूनतम पारा माइनस 15 डिग्री से नीचे चला गया है। द्रास में पारा माइनस 19.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा।
dal lake
- फोटो : BASIT ZARGAR
लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। कश्मीर के सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। कई हिस्सों में पारा गिरने से पानी जम गया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कश्मीर के सभी हिस्सों में तापमान गिरने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में मंगलवार को मौसम साफ रहा, लेकिन दिन में भी ठंडक का अहसास हुआ। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बीती का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री रहा। संभाग के भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
snowfall
स्थान न्यूनतम तापमान
द्रास माइनस 19.5
कारगिल माइनस 15.8
लेह माइनस 15.1
पहलगाम माइनस 7.7
गुलमर्ग माइनस 7.6
कुपवाड़ा माइनस 5.9
काजीकुंड माइनस 5.3
द्रास माइनस 19.5
कारगिल माइनस 15.8
लेह माइनस 15.1
पहलगाम माइनस 7.7
गुलमर्ग माइनस 7.6
कुपवाड़ा माइनस 5.9
काजीकुंड माइनस 5.3