{"_id":"5c18d278bdec22572b7e9208","slug":"trial-run-of-jammu-ropeway-begin-it-will-be-open-for-people-in-new-year-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए साल में आप जम्मू-कश्मीर में ले सकेंगे जर्मनी और स्विजरलैंड जैसा मजा, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में आप जम्मू-कश्मीर में ले सकेंगे जर्मनी और स्विजरलैंड जैसा मजा, देखिए तस्वीरें
Tue, 18 Dec 2018 04:26 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 18 Dec 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
wire car
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो देवी, अमरनाथ यात्रियों के साथ देश विदेश से मंदिरों के शहर जम्मू आने वाले पर्यटकों के लिए सुखद खबर है। सूर्य पुत्री तवी नदी पर स्थापित महामाया-पीरखो रोपवे के पहले फेज का आज मंगलवार को ट्रायल ( प्री कमिशनिंग ट्रायल) किया गया। 1.66 किलोमीटर के इस दो फेज रोपवे प्रोजेक्ट के दूसरे फेज में बाहू फोर्ट-महामाया का अप्रैल 2018 में सफल ट्रायल किया गया था।
wire car
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन सचिव रिग्जिन सैंफिल ने रोपवे निर्माण स्थल का दौरा कर प्रोजेक्ट का जायजा लिया। इसमें 31 दिसंबर तक इंजीनियरिंग विंग को बचे हुए रोपवे प्रोजेक्ट के कार्य को मुकम्मल करने के निर्देश दिए गए हैं।
wire car
- फोटो : अमर उजाला
एमडी जेएंडके केबल कार कारपोरेशन शमीम अहमद वानी ने बताया कि रोपवे प्रोजेक्ट के दोनों फेज का अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत निर्माण किया गया है। इनकी कुल लंबाई 1118 मीटर है। सात टावर पर स्थापित महामाया-पीरखो रोपवे में 14 केबिन और दो टावर पर स्थापित बाहूफोर्ट-महामाया रोपवे में सात टावर स्थापित किए जाएंगे। फिलहाल दो केबिन के साथ ट्रायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोप वे
- फोटो : SELF
इससे पहले 1995 में बाहू फोर्ट से मुबारक मंडी कांप्लेक्स तक रोपवे को शुरू करने का प्रस्ताव बनाया गया था। लेकिन मुबारक मंडी को संरक्षित धरोहर घोषित करने से इसे दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। रोपवे प्रोजेक्ट में आधुनिक रेस्टोरेंट सहित अन्य ढांचों का निर्माण किया गया है।
दोनों रोपवे में जर्मनी, तुर्की, आस्ट्रिया, स्विजरलैंड की अत्याधुनिक सामग्री लगाई गई है। एक केबिन में एक समय छह लोग बैठ सकते हैं। रियासत में तीस साल बाद जम्मू में केबल कार को स्थापित किया गया है।

रोपवे से दिखेंगे तवी के विहंगम दृश्य
दो टावर वाले बाहु फोर्ट-महामाया रोपवे से वन क्षेत्र, महामाया मंदिर, जामवंत गुफा, पीरखो, सूर्य पुत्री तवी, पुराना शहर, ऐतिहासिक मुबारक मंडी, सीएम हाउस आदि के विहंगम दृश्य देखने को मिलते हैं। इसी तरह नौ टावर वाले महामाया-पीरखो रोपवे में भी ऐसे ही प्राकृतिक नजारे दिखेंगे।