जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ मौतों में भी भारी गिरावट आई है। प्रदेश में शनिवार को पिछले 63 दिन बाद 4 ही संक्रमित मरीजों की मौतें हुई हैं। गत 17 अप्रैल को प्रदेश में कोरोना से 3 मौतें दर्ज हुई थीं, जिसके बाद यह ग्राफ लगातार ऊपर चलता गया और मई में पीक पर एक ही दिन में 70 से अधिक मौतें भी दर्ज की गई थीं। जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामलों में भी गिरावट के साथ यह आंकड़ा दस हजार से नीचे 9414 तक पहुंच गया है। प्रदेश में कोरोना रिकवरी दर 96 फीसदी तक है। इस बीच शनिवार को 521 नए संक्रमित मामले मिले हैं। पिछले चौबीस घंटे में जीएमसी जम्मू में 1, जीएमसी राजोरी में 1, डीएच पुलवामा में 1 और स्किमस सोरा में 1 मरीज की मौत हुई है। रामबन, रियासी और शोपियां में 5 या इससे कम तक ही नए संक्रमित मामले मिले हैं। इसके अलावा पुंछ, किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, राजोरी, उधमपुर, कुलगाम, गांदरबल में 20 से कम नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिला जम्मू में 26 नए संक्रमित मिले, जबकि श्रीनगर जिला में सर्वाधिक 117 नए संक्रमित मामले मिले हैं।
जम्मू-कश्मीर: मौतों में आई कमी, रिकवरी दर भी 96 फीसदी पहुंचा, मिले 521 नए संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में 1197 संक्रमित मरीज ठीक हुए
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में शनिवार को 1197 संक्रमित मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग से 359 और कश्मीर संभाग से 838 मरीज हैं। अब तक प्रदेश में कुल 311209 संक्रमित मामलों में से 297557 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें कश्मीर संभाग से 184823 मरीज ठीक हुए हैं।
ब्लैक फंगस के दो और मामले
जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के प्रसार धीमी पड़ने के बीच ब्लैक फंगस चुनौती बना हुआ है। प्रदेश में शनिवार को दो और ब्लैक फंगस के मामलों की पुष्टि हुई। अब तक जम्मू कश्मीर में 24 लोग ब्लैक फंगस से ग्रस्त हो चुके हैं, जिसमें कईयों की मौत हुई है।
45 वर्ष में 79 फीसदी तक टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जम्मू कश्मीर में 45 आयु वर्ष से अधिक (सिटीजन) वर्ग में अब तक 3281132 लोगों को टीकाकरण के साथ 78.63 के लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है। कुपवाड़ा 51.85 और श्रीनगर 54.05 फीसदी टीकाकरण के साथ सबसे पीछे चल रहे हैं। जम्मू संभाग में रियासी जिला में अब तक सबसे कम 69.38 फीसदी लोगों को टीकाकरण हुआ है।
अब तक हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और सिटीजन वर्ग में 3940002 लोगों को टीकाकरण हो चुका है। इसके अलावा 18 से 44 आयु वर्ग में कोरोना टीकाकरण अभियान को गति दी गई है। इसमें 4 लाख से अधिक लोगों को टीकाकरण हो चुका है। शनिवार को कई शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ अन्य स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पटनीटॉप में रखना होगा इन बातों का ध्यान, नहीं मानने पर हो सकती है कार्रवाई