फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: कोरोना मामलों में आई गिरावट, जीएमसी के आर्थो वार्ड में गैर कोविड मरीजों की भर्ती शुरू

Thu, 10 Jun 2021 08:05 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 10 Jun 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Decline in corona cases, recruitment of non-covid patients started in ortho ward of GMC
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला
जीएमसी के आर्थो वार्ड में गैर कोविड मरीजों की भर्ती शुरू हो गई है। कोविड में बदले इस वार्ड एक को डीनोटिफाइड कर दिया गया है। कोविड संक्रमण पर नियंत्रण के साथ गैर कोविड मरीजों को राहत देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एसोसिएटेड अस्पतालों में कोविड वार्डों को डिनोटिफाइड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई वार्डों को डिनोटिफाइड करके संबंधित विभागों ने सामान्य मरीजों को भर्ती करना भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा भविष्य की तैयारी को ध्यान में रखते हुए जीएमसी में कई वार्डों और यूनिटों में स्थायी तौर पर ऑक्सीजन पाइप लाइन की सप्लाई दी जा रही है। जीएमसी के विभिन्न वार्डों को कोविड में बदला गया है, जिसमें सैकड़ों मरीजों को भर्ती किया गया है, लेकिन धीरे धीरे मरीजों की संख्या कम होने पर इन वार्डों को डिनोटिफाइड करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जीएमसी के वार्ड 1 आर्थो को डिनोटिफाइड कर दिया गया है। इसमें अब गैर कोविड आर्थो के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
Jammu and Kashmir: Decline in corona cases, recruitment of non-covid patients started in ortho ward of GMC
corona cases of jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
इससे पोस्ट आपरेशन के बाद मरीजों को राहत मिलेगी। इसी तरह अस्पताल के वार्ड 11 को भी डिनोटिफाइड कर दिया गया है। इसके साथ वार्ड 7, 3, 15, 4, 5, 12, 14 को भी चरणबद्ध तरीके से डिनोटिफाइड किया जाएगा।
Jammu and Kashmir: Decline in corona cases, recruitment of non-covid patients started in ortho ward of GMC
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में कोविड के दौरान ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर महामारी की स्थिति रही थी, जिसे देखते हुए भविष्य में कोविड और गैर कोविड मरीजों के लिए वार्ड 1, वार्ड 6, डिजास्टर वार्ड और रिकवरी वार्ड में भी सभी बेडों पर ऑक्सीजन की सप्लाई लाइन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Decline in corona cases, recruitment of non-covid patients started in ortho ward of GMC
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
आगामी महीनों में कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए बेडों की क्षमता बढ़ाने के साथ ढांचागत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शहर के अन्य अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का भी विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन का स्टाक उपलब्ध है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Decline in corona cases, recruitment of non-covid patients started in ortho ward of GMC
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय कुमार
अस्पताल में कोविड वार्डों को डिनोटिफाइड करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे गैर कोविड मरीजों को सहूलियत मिलेगी और उनकी भर्ती बढ़ेगी। विभिन्न वार्डों और अन्य यूनिटों में ऑक्सीजन सप्लाई लाइन का भी विस्तार किया जा रहा है। - डॉ. शशि सूदन, प्रिंसिपल जीएमसी

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग: सीबीएसई पैटर्न पर होंगी जेके बोर्ड की 9वीं कक्षा की परीक्षाएं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed