फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मानसून आखिरी पड़ाव पर, आसमान से सामान्य से 30 फीसदी कम पानी बरसा

Thu, 02 Sep 2021 10:47 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 02 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: At the last stage of monsoon in the state, 30 percent less water than normal from the sky
जम्मू-कश्मीर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर और लद्दाख में मानसून आखिरी पड़ाव की ओर है। अमूमन मानसून 15 सितंबर तक सक्रिय रहता है, लेकिन इस बार अगस्त के शुरू ही मानसून कमजोर पड़ गया था। जुलाई के अंत में बारिश के बाद खुलकर पानी नहीं बरसा। जम्मू कश्मीर में जिला रियासी और गांदरबल को छोड़कर बाकी 18 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश के जिला शोपियां, किश्तवाड़ में सामान्य से 50 फीसदी कम बारिश हुई है। प्रदेश में जून से अगस्त तक सामान्य 466.6 मिलीमीटर की तुलना में 324.8 मिलीमीटर ही बारिश हुई है, जो सामान्य से 30 फीसदी कम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार मानसून के कमजोर पड़ने के कारण सामान्य से कम बारिश हुई है। आगामी दिनों में भी अधिकतर मौसम साफ रहने के आसार हैं। कश्मीर संभाग में जिला शोपियां में सबसे अधिलक सामान्य से 74 फीसदी कम बारिश हुई है, यहां सामान्य 220.3 मिलीमीटर की तुलना में 56.5 मिलीमीटर ही बारिश हुई। इसी तरह किश्तवाड़ में सामान्य 339.9 मिलीमीटर की तुलना में 121.6 मिलीमीटर ही बारिश हुई, जो सामान्य से 64 फीसदी कम थी।

Jammu and Kashmir: At the last stage of monsoon in the state, 30 percent less water than normal from the sky
जम्मू कश्मीर में बारिश - फोटो : amar ujala
जिला कठुआ में सामान्य से 48 फीसदी कम बारिश हुई। यहां सामान्य 1153.2 की तुलना में 602.8 मिलीमीटर ही बारिश हुई है।
Jammu and Kashmir: At the last stage of monsoon in the state, 30 percent less water than normal from the sky
बारिश - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह जिला डोडा में सामान्य 339.9 मिलीमीटर की तुलना में 267.4 मिलीमीटर( माइनस 21 फीसदी), जम्मू में सामान्य 813.3 मिलीमीटर की तुलना में 545.6 मिलीमीटर (माइनस 33 फीसदी), पुंछ में सामान्य 616.1 मिलीमीटर की तुलना में 466 मिलीमीटर (माइनस 24 फीसदी), राजोरी में सामान्य 664.9 फीसदी की तुलना में 345.8 मिलीमीटर (माइनस 48 फीसदी), रामबन में सामान्य 331.1 मिलीमीटर की तुलना में 243.2 मिलीमीटर (माइनस 27 फीसदी), रियासी में सामान्य 953.3 मिलीमीटर की तुलना में 1029.6 मिलीमीटर (8 फीसदी अधिक), सांबा में सामान्य 813.3 मिलीमीटर की तुलना में 691 मिलीमीटर (माइनस15 फीसदी), श्रीनगर में सामान्य 169 मिलीमीटर की तुलना में 162 (माइनस 4 फीसदी), उधमपुर में सामान्य 1133 मिलीमीटर की तुलना में 985 मिलीमीटर (माइनस 13 फीसदी) बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: At the last stage of monsoon in the state, 30 percent less water than normal from the sky
जम्मू कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

लद्दाख में सामान्य 28.5 मिलीमीटर की तुलना में 12.1 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य से 58 फीसदी कम है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: At the last stage of monsoon in the state, 30 percent less water than normal from the sky
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : बासित जरगर

कारगिल में सामान्य 28.5 मिलीमीटर की तुलना में 19.6 मिलीमीटर बारिश (माइनस 31 फीसदी) हुई है।

यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: प्रदेश को दो साल से नहीं मिल पाया राजकीय पक्षी, लद्दाख ने घोषित कर दिए पशु-पक्षी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed