फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: अति जोखिम क्षेत्र में कार्यरत 18 से 44 आयु वर्ग के लिए आज से टीकाकरण

Thu, 20 May 2021 02:12 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 20 May 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
J&K: Vaccination for 18 to 44 age group working in high risk area from today
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लिए वीरवार 20 मई से विशेष कोविड टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरूआत जम्मू जिले से की जा रही है, जिसमें केवल अत्यधिक जोखिम वाले क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को ही कवर किया जाएगा। प्रदेश के टीकाकरण निदेशक डॉ. शाहिद के अनुसार कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं की दुकानों, सब्जी मंडी, रेहड़ी पर सब्जी व फल बेचने वाले लोगों, ट्रक, ऑटो चालकों आदि के अलावा दिव्यांग लोगों को विशेष टीकाकरण अभियान में कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए जम्मू जिले में 30 से ज्यादा केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं। व्यापारिक संगठनाें और प्रशासन की ओर से तैयार सूची में शामिल लोगों को ही कोविशील्ड टीका लगाया जाएगा।

डॉ. शाहिद ने कहा कि कोविन एप के माध्यम से विशेष अभियान के लिए पंजीकरण नहीं होगा। यह विशेष अभियान है, जिसके लिए पहले से ही लोगाें को चिह्नित किया जा चुका है।
J&K: Vaccination for 18 to 44 age group working in high risk area from today
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
18 से 44 वर्ष आर्यु वर्ग के अन्य सामान्य लोगों को इस विशेष अभियान में कवर नहीं किया जाएगा। उनके लिए कोविन एप के माध्यम से ही पंजीकरण अनिवार्य होगा।
J&K: Vaccination for 18 to 44 age group working in high risk area from today
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
ऐसे लोगों के लिए टीकाकरण केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं। वैक्सीन उपलब्ध होते ही इन केंद्रों में टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
J&K: Vaccination for 18 to 44 age group working in high risk area from today
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
इन केंद्रों में होगा टीकाकरण
जम्मू शहर के रूप नगर, एसएमजीएस अस्पताल, राजीव गांधी अस्पताल, गुज्जर नगर, मुबारकमंडी, गांधीनगर अस्पताल, त्रिकुटा नगर, जीबी पंत अस्पताल, भगवती नगर, शास्त्री नगर, बठिंडी, छन्नी हिम्मत, बाहु फोर्ट, सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल, तालाब खटिका, नगरोटा, डंसाल, मिश्रीवाला शामिल हैं।
विज्ञापन
J&K: Vaccination for 18 to 44 age group working in high risk area from today
कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
साथ ही कोट भलवाल, चकरोई, आरएस पुरा एसडीएच, ज्यौड़ियां, अखनूर, कानाचक, मढ़, अरनिया, बिश्नाह एसडीएस, कंडी काथर, चौकी-चौरा पीएचसी, चट्ठा, सौहांजना सीएचसी, परगवाल सीएचसी, खौड़ भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मुफ्त राशन वितरण में हो रही कालाबाजारी, पांच की जगह मिल रहा दो किलो राशन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed