अपनी शानदार अदाकारी और शांत अंदाज से दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता इरफान खान कश्मीर की खूबसूरती के बड़े कायल थे। कश्मीर में 2013 में हैदर फिल्म की शूटिंग के दौरान वह क्रू मेंबर और आम लोगों के साथ भी बहुत उत्साह से मिलते थे। वह अक्सर कहते थे कि इतनी खूबसूरत जगह को कैसे हिंसा की आग में झोंक दिया गया। फिल्म हैदर में जहूर हुसैन का रोल निभाने वाले कश्मीर के अभिनेता अश्वथ भट्ट ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ बातें सांझा की।
2 of 5
इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि श्रीनगर डाउनटाउन में रियल लोकेशन में शूट हो रहा था। इस दौरान युवाओं की भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी। शूटिंग स्थल पर पुलिस की सुरक्षा थी, लेकिन इस घटना से पूरी यूनिट दहशत में आ गई थी। शूटिंग साइट की तरफ आ रही युवाओं की भीड़ को देखते हुए इरफान खान ने मुस्कराते हुए हाथ उठाया जिससे उग्र हुई भीड़ का गुस्सा उत्साह और शांति में बदल गया और नारेबाजी की जगह इरफान-इरफान चिल्लाने लगे।
3 of 5
इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हैदर फिल्म की शूटिंग के दौरान जिस गाड़ी में इरफान खान सफर करते थे, उसका शीशा किसी ने पत्थर मारकर तोड़ दिया था। हालांकि उस समय गाड़ी में इरफान खान मौजूद नहीं थे। जब इस बात का पता यूनिट को चला तो तुरंत उनके लिए दूसरी गाड़ी मंगवाई गई। इरफान खान को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने पुरानी टूटी गाड़ी में ही सफर किया। उनका ड्राइवर से भावनात्मक लगाव हो गया था। वह जब भी कही जाते तो उसी गाड़ी में सफर करते थे।
4 of 5
इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अश्वथ बट्ट ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के बाद उनकी और इरफान खान की एक ही फ्लाइट थी। हमारे होटल अलग-अलग थे। रास्ते में जब हमने टूटे हुए शीशे वाली गाड़ी देखी जिसमें पॉलिथीन लगा था तो ड्राइवर ने कहा कि यह खान साहब की गाड़ी है, क्योंकि इसका शीशा टूटा हुआ है।
5 of 5
इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
भट्ट के मुताबिक इरफान खान नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से पढ़े थे और मैं भी वहीं से पढ़ा था। फिल्म की शूटिंग के दौरान जब उन्हें पता चला कि मैं कश्मीर से हूं और एनएसडी का छात्र रहा हूं तो वह मुझसे एनएसडी के बारे में भी पूछते रहते थे। उनके साथ पढ़ने वाले और फिल्म में अभिनय करने वाले बशीर भवानी भी कश्मीर के थे।