36 आईपीएस अधिकारियों को सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन के द्वारा घाटी के हालात, उनके ऑपरेशन की रूप रेखा के साथ क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां सांझा की गई।
इस दौरान श्री इकबाल अहमद, कमांडेंट बटालियन, सीआरपीएफ ने सभी आईपीएस अधिकारियों के प्रशिक्षकों का स्वागत किया और सीआरपीएफ से की तमाम उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। श्री इकबाल अहमद ने कुछ घटनाओं पर व्याख्यान भी दिया।
उन्होंने सीआरपीएफ की 45वी बटालियन के कमांडेंट चेतन कुमार चीता की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि शरीर में कई गोलियों के लगने के बावजूद उन्होंने पांच लोगों को बचाया और आतंकी अबू हारिस को मार गिराया।
ट्रेनिंग के दौरान आईपीएस अधिकारी को कुछ मुठभेड़ स्थलों का भी दौरा कराया गया है। कमांडेंट इकबाल अहमद ने 05/06/17 को हुए फिदाइन हमले के बारे में भी जानकारी दी।
इसके बाद 18/11/17 को हुई आतंकियों से हुई मुठभेड़ के मारे गए आतंकियों से बरामद हथियारों को भी दिखाया और बताया कैसे सुरक्षा बलों ने असाधारण साहस और बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए 6 आतंकियों को मार गिराया था।