{"_id":"5bed3df0bdec226959417660","slug":"suspects-looted-innova-car-at-jammu-pathankot-highway-jammu-punjab-delhi-police-on-high-alert","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-पठानकोट: खुद को बताया सैन्यकर्मी, पिस्टल दिखा इनोवा लूटी, दिल्ली, पंजाब और जम्मू में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-पठानकोट: खुद को बताया सैन्यकर्मी, पिस्टल दिखा इनोवा लूटी, दिल्ली, पंजाब और जम्मू में हाई अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 15 Nov 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
jammu high alert
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को सेना का अफसर बताकर चार लोग गन प्वाइंट पर पठानकोट के माधोपुर में कार लूटकर फरार हो गए। उन्होंने रात को जम्मू रेलवे स्टेशन के पास से पठानकोट के लिए इनोवा हायर की थी। चारों के पास छोटे-छोटे बैग हैं। पिछली बार पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले से पहले इस तरह की घटना होने के कारण सुरक्षा और खुफियां एजेंसियों ने पठानकोट के थाना सुजानपुर में डेरा डाल लिया है। दिल्ली, जम्मू और पंजाब दोनों जगह अलर्ट किया गया है। वहीं सुबह छह बजे से ड्राइवर से पूछताछ जारी है।
पीड़ित ड्राईवर
- फोटो : अमर उजाला
चालक राज कुमार ने बताया कि आगे ढाबा है। वहां खाना खा लेना और शौचालय भी चले जाना। खाना खाने के बाद वे लोग आगे बढ़े। लगभग 11.30 बजे वे माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तो पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने कहा कि उसे उल्टी आ रही है। गाड़ी कहीं खड़ी करो। गाड़ी रुकने पर कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने उसका गला दबा दिया। वह गला छुड़ाकर गाड़ी से बाहर निकला तो उसके अन्य साथी भी गाड़ी से बाहर आ गए और उससे चाबी छीन ली।
इसके बाद उन्होंने उसे दोबारा गाड़ी में बिठाया और कहा कि मोबाइल दो, नहीं तो गोली मार देंगे। उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया। ड्राइवर ने बताया कि इस दौरान उसने उन्हें धक्का मारा और तेजी से वहां से भाग गया। इसके बाद चारो आरोपी गाड़ी में बैठ पठानकोट की ओर फरार हो गए। रात करीब 12 बजे वह पास के टोल टैक्स नाके पर पहुंचा। यहां से उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।

सीसीटीवी में नजर आए संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध
इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। एसओजी के एसपी संदीप मेहता ने रेलवे स्टेशन जम्मू का दौरा किया। यहां टैक्सी हायर करने की स्लिप देखी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज चेक की। इस फुटेज में साफ दिख रहा है कि चार लोग हैं जिन्होंने टोपियां पहन रखी हैं।

एंट्री प्वाइंट पर नाकेबंदी की
सुजानपुर थाना प्रभारी डीएसपी आसवंत सिंह ने कहा कि जांच जारी है। एहतियातन बुधवार सुबह से ही पठानकोट से लगते हिमाचल, जेएंडके और पंजाब के अन्य जिलों के एंट्री प्वाइंटस पर नाकेबंदी कर दी है और वाहनों की जांच की जा रही है।
सुजानपुर थाना प्रभारी डीएसपी आसवंत सिंह ने कहा कि जांच जारी है। एहतियातन बुधवार सुबह से ही पठानकोट से लगते हिमाचल, जेएंडके और पंजाब के अन्य जिलों के एंट्री प्वाइंटस पर नाकेबंदी कर दी है और वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
jammu high alert
- फोटो : अमर उजाला
आईजी बोले- लूट की घटना, जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
आईजी बॉर्डर जोन सुरिंद्रपाल परमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। प्रथम दृष्टया में यह कोई लूट की घटना मालूम होती है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आईजी बॉर्डर जोन सुरिंद्रपाल परमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। प्रथम दृष्टया में यह कोई लूट की घटना मालूम होती है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।