एलओसी पर तैनात जवानों ने शुक्रवार को घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया। शुक्रवार को पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर उस पार से संदिग्ध हरकत देखी गई। इसके बाद क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों ने अपने क्षेत्र में गोलाबारी शुरू कर दी जोकि अभी भी जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम क्षेत्र पंजनी नाल क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने पीओके की तरफ स्थित पाक सेना की अग्रिम चौकी 483 की तरफ से भारतीय क्षेत्र में कुछ संदिग्धों को घुसपैठ करते देखा।
जिस पर घुसपैठियों ने जवानों फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।
4 of 5
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान
- फोटो : File Photo
जिसके बाद संदिग्ध उसी क्षेत्र में छुप गए। उस पार से संदिग्ध जोकि आतंकी अथवा पाक सेना के जवान हो सकते हैं।
5 of 5
encounter
- फोटो : File Photo
आतंकी इस पार घुसपैठ करने में सफल न हो सके, हालांकि इस गोलाबारी के बारे में सेना की तरफ से कुछ भी नहीं कहा जा रहा है लेकिन सूत्रों का कहना है कि उस पार से चार से पांच की संख्या में आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया था।