जम्मू-कश्मीर में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार किए हैं। दोनों आतंकियों ने पाकिस्तान की नापाक साजिश का खुलासा किया है। इसको लेकर बुधवार को चिनार सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सेना के अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना कोई भी कोशिश कर ले उसको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को 1971 से भी कड़ा जवाब मिलेगा।
पाकिस्तान के पाले गए आतंकियों ने ही खोल दी उसकी नापाक पोल, सेना ने कहा- 1971 से भी कड़ा जवाब मिलेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में एक आतंकी जो चाय पीता दिख रहा है, उससे सेना ने पूछा कि चाय कैसे लगी। इस वीडियो में दोनों आतंकी यह कबूल करते दिख रहे हैं कि वह लश्कर-ए-तैयबा के साथ जुड़े हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन को कैद करने के बाद पाकिस्तानी सेना ने भी उनसे यही सवाल किया था।
जारी किए गए वीडियो के मुताबिक दोनों आतंकियों को आतंकी ट्रेनिंग के साथ ही भारतीय सेना के ठिकानों और घाटी में आतंक फैलाने के मकसद से घुसपैठ कराई। वहीं उनके कुछ साथी अभी भी सीमा पर घुसपैठ की फिराक में हैं। आतंकी ने कबूला कि उसने घुसपैठ से पहले पाकिस्तान के कचरबन में ट्रेनिंग ली थी। उसके साथी ने भी वहीं पर ट्रेनिंग ली थी।
लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने बताया कि पाकिस्तान घाटी में शांति भंग करने की कोशिश में है। पाकिस्तान ज्यादा से ज्यादा कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में है। 21 अगस्त को हमने दो पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है। यह दोनों लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं।
जारी किए गए वीडियो में आतंकी यह कहता नजर आ रहा है कि वह पाकिस्तान के रावलपिंडी के जलेबी चौक से ताल्लुक रखता है, और वह मुजाहिद्दी के लिए काम करता है। इस दौरान उसने कई ऐसे खुलासे किए जिन्होंने एक बार फिर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की पोल खोल दी है।