फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए किस तरह भारतीय सेना ने पाक बैट को सिखाया सबक, सात को मार गिराया

Sun, 04 Aug 2019 08:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 04 Aug 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
Indian Army has foiled infiltration attempt by a Pakistani BAT in Keran, seven killed
सात आतंकी किए ढेर - फोटो : ani

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बैट हमले को नाकाम किया। सेना ने पांच से सात आतंकियों व पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार केरन सेक्टर के एक फॉरवर्ड पोस्ट पर हमले की कोशिश की गई। सतर्क जवानों ने हमले को नाकाम करते हुए इन्हें मार गिराया।

Indian Army has foiled infiltration attempt by a Pakistani BAT in Keran, seven killed
सात आतंकी किए ढेर - फोटो : ani

प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 36 घंटे में पाकिस्तान ने घाटी में शांति को बाधित करने और अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की कई कोशिशें कीं। इनमें एक बैट हमला भी था। घाटी में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया। 


 

Indian Army has foiled infiltration attempt by a Pakistani BAT in Keran, seven killed
सात आतंकी किए ढेर - फोटो : ani

अमरनाथ यात्रा ट्रैक से स्नाइपर राइफल, आईईडी, पाकिस्तान निर्मित लैंडमाइन की बरामदगी साफ तौर पर दर्शाती है कि पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों में शामिल है। सुरक्षा बल एलओसी तथा घाटी में इन नापाक हरकतों का लगातार जवाब दे रही है। किसी भी नापाक हरकत को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army has foiled infiltration attempt by a Pakistani BAT in Keran, seven killed
सात आतंकी किए ढेर - फोटो : ani

ज्ञात हो कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में 30 जुलाई को सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ कर तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। इस बीच पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर गोलाबारी कर घुसपैठ की कोशिशें कराई जा रही हैं।

 

विज्ञापन
Indian Army has foiled infiltration attempt by a Pakistani BAT in Keran, seven killed
सात आतंकी किए ढेर - फोटो : एएनआई

अमरनाथ यात्रा पर हमले के खुफिया विभाग द्वारा मिले इनपुट को लेकर सुरक्षाबलों ने कमर कस ली है। सूत्रों के मुताबिक, रोड ओपन पार्टी चंदनबाड़ी और बालटाल रोड पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही आरपीएफ के जवान फुट ट्रैक और पोनी की जांच पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed