घाटी में अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को जल्द से जल्द लौट जाने की एडवाइजरी जारी करने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। कश्मीर के साथ ही जम्मू संभाग के पुंछ, राजोरी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन आदि जिलों में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों में किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। रोजमर्रा की जरूरत के सामान के साथ ही राशन की खरीदारी शुरू हो गई। पेट्रोल पंपों पर भी लोगों की लंबी कतारें लगीं।
एडवाइजरी के बाद कुछ ऐसा हुआ कश्मीर का हाल, खाली हो गए कई पेट्रोल पंप, बहुत कुछ कह रही हैं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया। वहां केवल डीजल का स्टॉक था। एटीएम पर भी लंबी लाइनें देखीं गईं। मेडिकल शॉप पर लोग जरूरत की दवाइयां खरीदते देखे गए। इसके साथ ही किराना और सब्जी की दुकानों पर भी भीड़ रहीं। इस बीच अफवाहों का दौर जारी रहा।
कभी 35ए को हटाने की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कभी जम्मू को अलग राज्य बनाने और कश्मीर एवं लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की अफवाह।
यह अफवाह भी फैली कि राज्य पुलिस के जवानों को हथियार जमा करने को कहा गया है। उनकी जगह सीआरपीएफ कर्मियों की तैनाती की जाएगी। आधी रात के बाद यह अफवाह भी तैरने लगी कि केंद्रीय रक्षा मंत्री रात में ही कश्मीर पहुंचने वाले हैं।
अफवाहों के बीच श्रीनगर समेत पूरी घाटी में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रही। नाके पर चेकिंग चलती रही। सुरक्षा बलों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई ताकि अफवाहों का अराजकतत्व फायदा न उठाने पाएं।