फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आतंकी का समर्पण, कहीं उनके ठिकाने ध्वस्त, तस्वीरों में देखें कश्मीर में कैसे टूट रही आतंक की कमर

Sat, 17 Oct 2020 03:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 17 Oct 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Indian army destroying all attempts of militants to spread terrorism in india and jammu kashmir terrorists surrender awantipora hideout and all update
सेना ने आतंकियों के मनसूबे किए नेस्तनाबूत - फोटो : अमर उजाला/पीटीआई

पाकिस्तान परस्त दहशतगर्द भारत में आतंक फैलाने की चाहे कितनी ही कोशिशें क्यों न कर लें लेकिन भारत की सेना हमेशा ही उनके 'नापाक' मंसूबों पर पानी फेरती रही है। चाहे आतंकियों का समर्पण हो या फिर उनके खुफिया ठिकानों का ध्वस्तीकरण, गोला-बारूद की बरामदगी भारतीय सुरक्षाबलों ने हर तरीके से जम्मू-कश्मीर में पनपने वाले आतंक की कमर तोड़ दी है। शुक्रवार को ही एक साथ ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जो ये दिखाती हैं कि धीरे-धीरे कैसे जम्मू-कश्मीर से आतंक का सफाया हो रहा है। देखें तस्वीरें और पढ़ें देश के सुरक्षाबलों का कारनामा...

Indian army destroying all attempts of militants to spread terrorism in india and jammu kashmir terrorists surrender awantipora hideout and all update
पकड़ा गया आतंकी - फोटो : अमर उजाला

आत्म समर्पण के बाद आतंकी से बोले सेना के अधिकारी, कोई बात नहीं बेटा-गलती हो जाती है...
बडगाम के चडूरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार को हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों की ओर से दिखाई गई मानवता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें दिख रहा है कि कैसे सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने एक स्थानीय आतंकी का आत्मसमर्पण करवाया। इस युवक की जान बचाने पर परिवार वालों ने सुरक्षाबलों का धन्यवाद भी किया। करीब 2 मिनट 9 सेकेंड के इस वीडियो में सेना के एक अधिकारी ऑपरेशन के दौरान बार-बार आतंकी को हथियार छोड़कर बाहर आने को कह रहे हैं। इतना ही नहीं पहले छोटे और फिर उसका नाम जहांगीर पुकारते हुए उससे कहते सुनाई दे रहे हैं कि इधर आ जा।

Indian army destroying all attempts of militants to spread terrorism in india and jammu kashmir terrorists surrender awantipora hideout and all update
अपने चाचा के गले मिलता पकड़ा गया आतंकी - फोटो : अमर उजाला

वीडियो में दिख रहे सेना के अधिकारी की पूरी कोशिश है कि उसपर कोई गोली न चलाए, वह बार-बार जोर-जोर से कह रहे हैं कि कोई फायर नहीं करेगा। अधिकारी ने एक बार तो वायरलेस पर आदेश दिया कि ऑल पार्टी क्वाइट्स। इसके बाद आतंकी जहांगीर को जर्सी छोड़कर और हथियार नीचे रखने के बाद सेना ने उसे अपनी ओर आने को कहा। वीडियो में आतंकी उनकी ओर आता दिखता है। अधिकारी ने कहा, इधर आ जाओ कुछ नहीं होगा। साथ ही उससे यह भी पूछा कि कोई और तो नहीं था और उसने अपना हथियार कहां रखा है। आतंकी ने दूर सेब के बगीचे की ओर इशारा करते कहा कि वहां पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian army destroying all attempts of militants to spread terrorism in india and jammu kashmir terrorists surrender awantipora hideout and all update
अवंतीपुरा में आतंकियों का ठिकाना हुआ ध्वस्त - फोटो : पीटीआई

अवंतीपोरा में लश्कर का आतंकी ठिकाना ध्वस्त
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में जमीन के अंदर बनाए गए एक आतंकी ठिकाने को सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया। यहां से एक पिस्टल, तीन ग्रेनेड और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार इस ठिकाने का इस्तेमाल लश्कर-ए-तैयबा  के आतंकियों द्वारा किया जा रहा था। सुरक्षाबलों ने ठिकाने से हथियार और गोला बारूद के अलावा अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की।

विज्ञापन
Indian army destroying all attempts of militants to spread terrorism in india and jammu kashmir terrorists surrender awantipora hideout and all update
अवंतीपुरा में आतंकियों का ठिकाना हुआ ध्वस्त - फोटो : पीटीआई

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अवंतीपोरा के कनवनी गांव में झेलम नदी के किनारे एक नर्सरी एरिया में सुरक्षाबलों को आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली। इस इनपुट के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ 185 बटालियन के जवानों ने शुक्रवार सुबह एक साझा तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों को एलईटी के जमीन के अंदर ठिकाने का पता चला। अधिकारी ने बताया कि इस ठिकाने के अंदर जाने के लिए पांच स्क्वायर फुट का एक रास्ता बनाया गया था। इस रास्ते को लोहे के ढक्कन से बंद किया गया था। इसके अंदर सात-सात स्क्वायर फुट के दो कमरे और एक शौचालय भी बना था। कमरों की ऊंचाई आठ फुट थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed